Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्रीLucknow : ‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमलाKanpur : बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय एसआईटी गठितKanpur : महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शनKanpur : अखिलेश जी, विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती- सीएम योगी

एओए के अध्यक्ष को दी जान से मारने की धमकी

सेक्टर 105 स्थित एलआईजी फ्लैट के अपार्टमेंट ओनर एसोसिएशन के अध्यक्ष ने एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
सेक्टर 105 स्थित एलआईजी फ्लैट के अपार्टमेंट ओनर एसोसिएशन के अध्यक्ष ने एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

अमर सैनी

नोएडा। सेक्टर 105 स्थित एलआईजी फ्लैट के अपार्टमेंट ओनर एसोसिएशन के अध्यक्ष ने एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। उनका आरोप है कि यह गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दे रहा है।
थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर 105 स्थित एलआईजी फ्लैट्स के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष गोविंद सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान सोसाइटी में कोई आपस में विवाद ना हो इसलिए सभी लोगों ने मिलकर यह तय किया था कि 4 जून तक सोसाइटी के व्हाट्सएप ग्रुप पर कोई भी धार्मिक व राजनीतिक पोस्ट नहीं डाला जाएगा। पीड़ित का आरोप है कि वहां रहने वाले कुलबीर नामक व्यक्ति इसके बावजूद भी राजनीतिक और धार्मिक पोस्ट डालने से बाज नहीं आ रहा है। उन्हें कई बार समझाया गया लेकिन वह अपनी हरकतो से बाज नहीं आ रहा था। पीड़ित के अनुसार उन्होंने ग्रुप एडमिन होने के नाते उसकी सभी पोस्ट को डिलीट कर दिया। किंतु उसके बावजूद भी जब वह अपनी हरकत से बाज नहीं आए तो पीड़ित ने 2 मई को कुलबीर सिंह को ग्रुप से हटा दिया। इस वजह से वह आग बबूला हो गया तथा उसने गंदी भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी दी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *