पंजाब सरकार मार्च में प्राइमरी विद्यालय शिक्षकों के दूसरे बैच को प्रशिक्षण के लिए फिनलैंड भेजेगी: हरजोत सिंह बैंस

पंजाब सरकार मार्च में प्राइमरी विद्यालय शिक्षकों के दूसरे बैच को प्रशिक्षण के लिए फिनलैंड भेजेगी: हरजोत सिंह बैंस

* स्कूल शिक्षा मंत्री ने एस.ए.एस. नगर में स्कूल ऑफ एमिनेंस का फिनलैंड यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञों के साथ दौरा किया

चंडीगढ़, 22 जनवरी:

पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री स हरजोत सिंह बैंस ने आज यूनिवर्सिटी ऑफ तुर्कू, फिनलैंड के विशेषज्ञों के साथ एस.ए.एस. नगर (मोहाली) के फेज 11 में स्थित स्कूल ऑफ एमिनेंस के अपने दौरे के दौरान घोषणा की कि पंजाब सरकार मार्च में 72 प्राइमरी स्कूल शिक्षकों के दूसरे बैच को प्रशिक्षण के लिए फिनलैंड भेजने के लिए पूरी तरह तैयार है।

स्कूल शिक्षा मंत्री ने बताया कि 72 प्राथमिक शिक्षकों के दूसरे बैच के प्रशिक्षण के लिए यूनिवर्सिटी ऑफ तुर्कू के साथ पहले ही एक समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि इस तीन सप्ताह के प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत पहले सप्ताह का प्रशिक्षण पंजाब में ही दिया जाएगा, जिसके बाद अगले दो सप्ताह का प्रशिक्षण फिनलैंड में होगा।

स हरजोत सिंह बैंस ने विशेषज्ञों, जिनमें श्री एरी कियोस्की, श्री जोएल, सुश्री मिरजामी इनोला और सुश्री सारी इसोकाइटो-सिंजॉय शामिल हैं, का गर्मजोशी से स्वागत किया। अपने दौरे के दौरान, शिक्षा मंत्री ने उनके सहयोग और विशेषज्ञता की सराहना की और राज्य में स्कूली शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने में उनकी भूमिका के महत्व को उजागर किया।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि फिनलैंड के इन विशेषज्ञों की उपस्थिति पंजाब और फिनलैंड के बीच शैक्षिक मानकों को सुधारने और बेहतरीन अभ्यासों को साझा करने के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने बताया कि उनकी विशेषज्ञता और मार्गदर्शन, प्रशिक्षण पाठ्यक्रम तैयार करने और ज्ञान के सफल आदान-प्रदान को सुनिश्चित करने में सहायक साबित होगी।

स बैंस ने कहा कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को प्रभावशाली प्राइमरी विद्यालय शिक्षण तकनीकों से लैस करना है। उन्होंने कहा कि यह पहल शिक्षकों को कौशल और शिक्षण विधियों के बारे में जानकारी प्राप्त करने में मदद करेगी, जिससे न केवल उनके शिक्षण अनुभव में सुधार होगा, बल्कि कक्षा में छात्रों के परिणाम भी बेहतर होंगे। यह कार्यक्रम नवीन शिक्षण रणनीतियों पर केंद्रित है, जो आधुनिक शैक्षिक मानकों के अनुरूप हैं और यह सुनिश्चित करती हैं कि शिक्षक अपने छात्रों की सभी शैक्षिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पूरी तरह तैयार हों।

इस स्कूल के दौरे के दौरान, नेशनल अवार्डी आर्ट एंड क्राफ्ट शिक्षक गुरप्रीत सिंह नामधारी ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विशेषज्ञों से यूरोपीय देश के नक्शे में फिनलैंड के झंडे की लाइव पेंटिंग तैयार करवाई। विशेषज्ञों की टीम स्कूल के छात्रों की कला और क्राफ्ट कौशल से काफी प्रभावित हुई।

शिक्षा मंत्री ने स्कूल के छात्रों द्वारा बनाई गई पेंटिंग्स के साथ विशेषज्ञों की टीम का सम्मान भी किया। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा निदेशक सुश्री अमनिंदर कौर बराड़, डी.ई.ओ. गिन्नी दुग्गल, स्कूल ऑफ एमिनेंस फेज 11 के प्रिंसिपल लविश चावला, शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी और स्कूल स्टाफ भी उपस्थित था।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img