Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : योगी सरकार के मार्गदर्शन में अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारीAyodhya : दीपोत्सव-2026 से पहले निखरेगी रामनगरी की भव्यता, प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण में जुटा लोक निर्माण विभागLucknow : 26 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकारMathura : वृंदावन में गंगा नृत्य नाटिका के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभNew Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

ग्रेटर नोएडा में आठवीं मंजिल से गिरकर मेड की मौत

बिसरख थाना क्षेत्र में एक बहुमंजिला सोसाइटी की आठवीं मंजिल से गिरकर एक मेड की मौत हो गई
बिसरख थाना क्षेत्र में एक बहुमंजिला सोसाइटी की आठवीं मंजिल से गिरकर एक मेड की मौत हो गई

अमर सैनी

नोएडा। बिसरख थाना क्षेत्र में एक बहुमंजिला सोसाइटी की आठवीं मंजिल से गिरकर एक मेड की मौत हो गई। वह एक फ्लैट में काम करने के लिए आई थी लेकिन अचानक वह रेलिंग से नीचे गिर गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

सेंट्रल नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र के गौर सिटी-2 की वीआईपी सोसाइटी की आठवीं मंजिल पर एक फ्लैट पर काम करने के लिए मेड आंचल मंगलवार सुबह पहुंची हुई थी। फ्लैट में काम करने के बाद वह रेलिंग से नीचे गिर गई। आंचल मूलरूप से गाजियाबाद के विजयनगर की रहने वाली थी। वह गौर सिटी टू सोसाइटी के कई फ्लैट में मेड का कार्य करती थी। मृतका के परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मृतका के चाचा संजीव ने अपनी भतीजी की हत्या का आरोप लगाया और कहा कि पुलिस को इस मामले की सही तरीके से जांच करनी चाहिए। पुलिस द्वारा इस मामले में कोई कार्रवाई न करने पर परिजन सोसाइटी के बाहर ही इकट्ठा हो गए। उन लोगों ने जमकर नारेबाजी करनी शुरू कर दी। इस दौरान परिजनों और पुलिस में जमकर नोकझोंक भी देखने को मिली। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। सोसाइटी में लगे हुए सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। परिजनों का जमकर हंगामा चल रहा है। उनका साफ तौर पर आरोप है कि युवती की हत्या की गई है। उसके साथ में कोई गलत कृत्य भी किया गया है। फिलहाल पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *