उत्तर प्रदेशभारत

उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा में नए सिरे से बनेगी नमो भारत की डीपीआर, केंद्र सरकार ने जताई आपत्तियां

उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा में नए सिरे से बनेगी नमो भारत की डीपीआर, केंद्र सरकार ने जताई आपत्तियां

अभिषेक ब्याहुत

उत्तर प्रदेश, नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गाजियाबाद तक नमो भारत ट्रेन चलाने के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) अब नए सिरे से तैयार होगी। केंद्र सरकार ने आपत्तियों के साथ मौजूदा डीपीआर लौटा दी है। साथ ही रूट और निर्धारित स्टेशनों पर पुनर्विचार करने की सलाह देने के साथ कुछ सुझाव भी मांगे हैं। यमुना प्राधिकरण के ओएसडी शैलेंद्र भाटिया ने बताया कि अब राज्य सरकार ने इन आपत्तियों के समाधान की जिम्मेदारी एनसीआर प्लानिंग बोर्ड को सौंप दी है। जल्द ही संशोधित डीपीआर तैयार हो जाएगी।

राज्य सरकार ने गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार से एयरपोर्ट तक 72.4 किलोमीटर लंबे ट्रैक पर 22 स्टेशनों की डीपीआर को मंजूरी देकर केंद्र को भेजा था। केंद्र सरकार ने परियोजना की डीपीआर को खारिज कर दिया। परियोजना में कई आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं और इसे संशोधन के लिए लौटा दिया गया है। केंद्र सरकार ने 20 हजार करोड़ रुपये की परियोजना से अधिक से अधिक आबादी को लाभ पहुंचाने के लिए संशोधन की मांग की है। परियोजना की डीपीआर में एक ही ट्रैक पर हाई स्पीड ट्रेन और एक धीमी गति की ट्रेन चलाने के प्रस्ताव पर भी केंद्र ने आपत्ति जताई है। दरअसल, इस ट्रैक पर नमो भारत, मेट्रो और एलआरटी चलनी थी। नॉलेज पार्क में मेट्रो और नमो भारत ट्रेन आपस में जुड़ेंगी। सेक्टर-51 से नोजल पार्क-5 तक प्रस्तावित एक्वा लाइन को नमो भारत ट्रेन से जोड़ने की योजना है। इस कनेक्टिविटी को ध्यान में रखते हुए एनसीआर प्लानिंग बोर्ड आपत्तियों का समाधान करेगा। मोनो रेल पर विचार फिल्म सिटी से एयरपोर्ट तक 14.6 किलोमीटर रूट पर मोनो रेल चलाने की भी योजना है। इसकी डीपीआर दो महीने में तैयार होने की बात सामने आई है। राज्य सरकार की मंजूरी के बाद प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players