Agra: आगरा में श्रीराम विवाह की रस्मों से गूंजा रामलीला महोत्सव

Agra: आगरा में श्रीराम विवाह की रस्मों से गूंजा रामलीला महोत्सव

रिपोर्ट: आकाश जैन

उत्तर भारत की ऐतिहासिक रामलीला महोत्सव के अंतर्गत राम बारात से पूर्व, राजा दशरथ के लॉयर्स कॉलोनी स्थित अजय अग्रवाल (राजा दशरथ) के निज निवास पर श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के स्वरूपों पर पारंपरिक विवाह रस्में सम्पन्न हुईं। प्रथम चरण में राजा दशरथ की पुत्री शांता देवी के नाम से देहरी पूजन हुआ। अजय अग्रवाल और कल्पना अग्रवाल (रानी कौशल्या) ने आरती और तिलक के साथ चारों भाइयों का स्वागत किया। इसके बाद परिवार की महिलाओं ने मंगल गीत गाते हुए चारों स्वरूपों के हाथों में मेहंदी रचाई। इस दौरान माहौल भक्ति और उत्साह से गूंज उठा।

मेहंदी से पूर्व तेल और हल्दी की रस्में भी सम्पन्न हुईं। उबटन और हल्दी से चारों स्वरूपों का श्रृंगार कर उन्हें मंगल आशीर्वाद दिया गया। उपस्थित जनसमूह चौपाइयों और मंगल गीतों के साथ इस दिव्य रस्म का साक्षी बना। कार्यक्रम श्रृंखला में संध्याकाल में फतेहाबाद रोड स्थित सिग्नेचर रिजॉर्ट पर राजा जनक का परिवार बड़े हर्षोल्लास और परंपरागत वाद्य ध्वनियों के साथ लग्न लेकर पहुँचा। जनक और दशरथ परिवार के मिलन ने वातावरण को अलौकिक बना दिया। लग्न मंडप में वैदिक ऋचाएँ और तुलसीकृत चौपाइयाँ गूंज उठीं। आचार्यों ने वेदमंत्रों के बीच पावन लग्न सम्पन्न कराया और “जय सियाराम” के उद्घोष से पूरा वातावरण गूंज उठा।

लग्न के उपरांत राजा दशरथ अजय अग्रवाल (बीएन ग्रुप) ने संपूर्ण आगरा को भव्य भोज का आमंत्रण दिया। भोज में उत्तर भारतीय, दक्षिण भारतीय, गुजराती, राजस्थानी, लखनऊई, हैदराबादी और अंतरराष्ट्रीय व्यंजन परोसे गए। पुष्प सज्जा, विद्युत रोशनियों और भव्य व्यवस्था ने स्थल को रामदरबार जैसी आभा से आलोकित कर दिया। अजय अग्रवाल ने कहा कि यह महोत्सव हमारी आस्था और संस्कृति का जीवंत उत्सव है। श्रीराम विवाह की रस्में मर्यादा, प्रेम और एकता का संदेश देती हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से श्रीराम की बारात में शामिल होकर इस दिव्य यात्रा का हिस्सा बनने का आह्वान किया। इस अवसर पर डॉ. रंजना बंसल, अनुभव अग्रवाल, ईवान्या, अगस्त्य, पीयूष बिछोरिया, अंचल अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, अविरल, अविचल, अन्वेष, अंशुल, निलेश, कौशल शर्मा सहित श्रीरामलीला कमेटी के मनोज अग्रवाल पोली भाई और राहुल गौतम समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

>>>>>>>>>>>
Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img