उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा में अखिलेश , राहुल, ममता का आपत्तिजनक पोस्टर वायरल

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा।नोएडा में विजयादशमी पर समाजवादी पार्टी ने एक पोस्टर पर आपत्ति दर्ज कराते हुए थाना सेक्टर-24 पहुंचे। यहां उन्होंने जमकर नारेबाजी की इसके बाद पोस्टर बनाकर एक्स पर पोस्ट करने वाले कथित के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की।

दरअसल एक्स अकाउंट पर एक पोस्टर वायरल हो रहा है। इस पोस्टर में प्रधानमंत्री मोदी हवन यज्ञ कर रहे है। ऊपर लिखा है ” जब जब धर्म की स्थापना होती है, तब तब असुरों को परेशानी होती है ” इस के ऊपर राहुल गांधी, अखिलेश यादव और ममता बनर्जी की फोटो को राक्षस रूपी दिखाया गया। ये पोस्टर वायरल होते ही समाजवादी पार्ट के जिला अध्यक्ष कार्यकर्ता के साथ थाने पहुंचे। यहां थाने के बाहर एकत्रित हुए और पुलिस को ज्ञापन दिया। ज्ञापन के जरिए मांग की कि नोएडा के चौड़ा गांव के रहने वाले मानव द्वारा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव , राहुल गांधी और ममता बनर्जी के लिए एक बेहद अपमान जनक व आपत्ति जनक पोस्ट डाला गया है। जिससे पार्टी के कार्यकर्ताओं में काफी रोष है। ये सिर्फ शहर का माहौल खराब करने के लिए किया जा रहा है। ऐसे में उक्त प्रकरण की जांच कर एक्शन लिया जाए।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img