Greater Noida Crime: खुद को अधिकारी बताकर पुलिसकर्मियों को धमकाने वाली महिला गिरफ्तार

Greater Noida Crime: खुद को अधिकारी बताकर पुलिसकर्मियों को धमकाने वाली महिला गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा की थाना सेक्टर 142 पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जोया खान नामक महिला को गिरफ्तार किया है। ये महिला खुद को फर्जी IAS, IPS और IFS अधिकारी बनाकर लोगों और पुलिस अधिकारियों पर दबाव बनाने का काम कर रही थी। दरअसल जोया खान ने बीते दिनों नोएडा के थाना सेक्टर 142 के SHO को भी फर्जी कॉल कर एक मामले में दबाव बनाने की कोशिश की थी। उसने खुद को एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी बताकर मामले में पैरवी करने के लिए SHO पर दबाव डाला था।

इसके अलावा, अभिषेक जैन नामक व्यक्ति को फर्जी RAW और एंटी करप्शन ब्यूरो के नंबर से कॉल कर धमकी दी कि अगर उसने मुकदमे में पैरवी की तो उसे झूठे मामले में फंसा कर जेल भिजवा दिया जाएगा। पुलिस की जांच में कई बातें आई सामने गिरफ्तारी के बाद जोया को रिमांड पर लेकर जब पुलिस ने जांच की तो जांच में पता चला कि उसने स्पूफिंग कॉल के लिए दुबई के सर्वर का इस्तेमाल किया था। स्पूफिंग तकनीक के जरिए कॉलर, कॉलर आईडी बदल देता है, जिससे ऐसा लगता है कि कॉल विश्वसनीय नंबर से आ रही है।इस तकनीक का इस्तेमाल कर जोया ने कई बार पुलिस अधिकारियों और अन्य लोगों को भ्रमित किया। वह “MAGIC CALL” एप के जरिए पुरुषों की आवाज में भी बात करती थी, जिससे वह और अधिक प्रभावशाली दिख सके।

यह पहली बार नहीं है जब जोया खान ने ऐसा किया हो। वह पहले भी नोएडा, गुरुग्राम और मेरठ में फर्जी IAS/IPS बनकर पुलिस एस्कॉर्ट की मांग कर चुकी है। तीनों जगहों पर उसके फर्जीवाड़े की पोल खुलने पर उसके खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए थे।दी थी UPSC की परीक्षा जानकारी के मुताबिक जोया खान ने UPSC की परीक्षा भी दी थी, लेकिन असफल होने के बाद उसने फर्जी IAS, IPS, और IFS अधिकारी बनकर लोगों को धमकाने और समाज में अपना रुतबा कायम करने का काम शुरू किया। इस मामले में उसने फर्जी कॉल्स का सहारा लेकर खुद को वरिष्ठ अधिकारी बताकर लोगों पर दबाव बनाना शुरू किया।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img