Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

क्या स्वामी प्रसाद मौर्य BSP में वापस आ जाएंगे? Jamkar ने मायावती की प्रशंसा की

क्या स्वामी प्रसाद मौर्य BSP में वापस आ जाएंगे? Jamkar ने मायावती की प्रशंसा की
क्या स्वामी प्रसाद मौर्य BSP में वापस आ जाएंगे? Jamkar ने मायावती की प्रशंसा की

राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के प्रमुख स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान से उत्तर प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. लोकसभा चुनाव से पहले स्वामी प्रसाद मौर्य के बसपा में लौटने के कयास लगाए जा रहे है. ऐसा इसलिये कहा जा रहा है कि क्योंकि पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के प्रशासन की तारीफ की है.

हाला ही में समाजवादी पार्टी से इस्तीफा देने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य ने राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी का गठन किया है. स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपने एक बयान में कहा कि प्रशासक के रूप में मायावती की बराबरी न कर पाया है और न कोई कर पा रहा है. उन्होंने कहा कि काशीराम ने जो नारा दिया था, उसे बसपा प्रमुख मायावती ने उसे बदल दिया है.

इंडिया एलायंस देश की आवश्यकता है- स्वामी प्रसाद मौर्य
उन्होंने भाजपा सरकार में पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में किसान, मजदूर, छात्र और नौजवान सभी परेशान हैं. इंडिया गठबंधन देश की आवश्यकता है, भाजपा को सत्ता से हटाना जरूरी है. बसपा के नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद को सुरक्षा मिलने पर भी उन्होंने खुशी जताई है.

सूत्रों का कहना कि स्वामी प्रसाद मौर्य बसपा के साथ बेहतर रिश्ते रखकर अगला कदम उठाना चाहते हैं. वे बसपा से बाहरी रूप से जुड़ कर राजनैतिक रूप से सक्रिय रहेंगे. स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि देश को बचाने के लिए लोकतंत्र को बचाने के लिए, संविधान को बचाने के लिए साथ ही देश में बढ़ी हुई महंगाई पर रोक लगाने, नौजवानों को रोजगार दिलाने, किसानों को इंसाफ दिलाने, व्यापारियों को शोषण से मुक्त कराने को लेकर इंडिया एलायंस देश की आवश्यकता है. इसलिए राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी इंडिया एलायंस को सपोर्ट करेगी, वो भी बिना किसी शर्त के सपोर्ट करेगी.

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *