Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Delhi Elections 2024: AAP ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शुरू किया जिला सम्मेलन कार्यक्रम, केजरीवाल करेंगे संबोधन

AAP ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शुरू किया जिला सम्मेलन कार्यक्रम, केजरीवाल करेंगे संबोधन

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली विधानसभा चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए पार्टी 11 नवंबर से दिल्ली में जिला सम्मेलन कार्यक्रम शुरू करने जा रही है। इस कार्यक्रम के तहत आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पार्टी के पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे।

आप के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि 11 से 20 नवंबर तक दिल्ली के 14 जिलों में यह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस दौरान पार्टी के एक लाख पदाधिकारी तैयार किए जाएंगे, जो पूरे दिल्ली में चुनाव की जिम्मेदारी संभालेंगे।

राय ने कहा कि हर जिले में पांच विधानसभा क्षेत्रों को कवर किया जाएगा। 11 नवंबर से शुरू होने वाला यह सम्मेलन 20 नवंबर तक चलेगा, और इसके तहत विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें 11 नवंबर को किराड़ी और तिलक नगर, 12 नवंबर को राजेंद्र नगर और संगम विहार, 15 नवंबर को मॉडल टाउन और नजफगढ़, 16 नवंबर को त्रिलोकपुरी और बाबरपुर, 18 नवंबर को वजीरपुर और नरेला, 19 नवंबर को कड़कड़डूमा और घोंडा, और 20 नवंबर को महरौली और नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं।

गोपल राय ने बताया कि पार्टी ने पिछले दिनों ‘आपका विधायक आपका द्वार’ कार्यक्रम के तहत दिल्ली सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों और योजनाओं का हिसाब जनता तक पहुंचाने में सफलता पाई है। इसके बाद, प्रत्येक बूथ पर बैठकों के जरिए वालंटियर की जिम्मेदारी सौंपी गई है और बूथ कमेटियों का गठन भी पूरा कर लिया गया है।

उन्होंने यह भी बताया कि केजरीवाल और पार्टी के अन्य नेताओं ने दिवाली से पहले दिल्ली की सभी विधानसभाओं में पदयात्रा की थी, जो पूरी तरह सफल रही। दिवाली के बाद दिल्ली के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में केजरीवाल की पदयात्रा का दूसरा चरण चल रहा है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *