रहीसजादों ने काटा बवाल, कार के ऊपर चढ़कर किया डांस

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा में एक बार फिर कुछ रहीसजादों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो थाना सेक्टर-20 क्षेत्र के सेक्टर-31 का बताया जा रहा है। वीडियो में चार युवक शराब के नशे बीच सड़क पर कार में गाने बजाते हुए डांस कर रहे हैं। पुलिस ने वीडियो वायरल को संज्ञान में लेकर जांच कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही कार भी जब्त की है।

जानकारी के मुताबिक शनिवार रात सेक्टर-31 में कुछ युवक शराब की बोतल के साथ कार में गाना बजाकर बीच रोड पर डांस कर रहे थे। एक युवक की छत पर चढ़ा हुआ था। जब लोगों ने उन्हें रोका तो युवकों ने उन्हें हड़का दिया। युवकों ने पिता की ऊंची पहुंच बताते हुए लोगों पर रौब झाडते हुए उन्हें धमकाया। इस बीच किसी ने युवकों का वीडियो बनाकर इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद थाना सेक्टर-20 पुलिस हरकत में आई और चारों युवकों को पकड़कर थाने ले गई। पुलिस ने पकड़े गए युवकों की पहचान हर्ष पांडे, शिव गौतम, कासिम और आनंद के रूप में हुई है। चारों आरोपी ग्राम निठारी, थाना सेक्टर-20 नोएडा में रहते हैं। चारों आरोपी मूल रूप से झारखंड के रहने वाले हैं। सूत्रों से पता चला है कि इनमें से एक युवक के पिता के सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता हैं। पुलिस ने इस मामले में आरोपी से बरामद सियाज कार को भी जब्त कर लिया है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img