Sambhal: संभल में चला अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोजर, चार कस्बों में जारी अभियान

Sambhal: संभल में चला अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोजर, चार कस्बों में जारी अभियान

संभल जिले में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। बहजोई, चंदौसी, संभल और सिरसी कस्बों में एक साथ अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया के नेतृत्व में यह अभियान पूरी सक्रियता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। डीएम राजेंद्र पेंसिया ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई व्यक्ति सरकारी जमीन पर कब्जा करता है तो सबसे पहले उसे 15 दिन का नोटिस जारी किया जाता है। इसके बाद उस व्यक्ति से आग्रह किया जाता है कि वह स्वेच्छा से अतिक्रमण हटा ले, अन्यथा प्रशासनिक कार्रवाई कर कब्जा हटाया जाता है।

डीएम ने कहा, “हम कानून के दायरे में रहकर काम कर रहे हैं। सभी को बराबर का मौका दिया जाता है। यदि निर्धारित समयसीमा में कब्जा नहीं हटाया गया तो बुलडोजर कार्रवाई की जाती है। यह अभियान बहजोई, चंदौसी, संभल और सिरसी — चारों स्थानों पर एकसाथ चलाया जा रहा है।” प्रशासन की इस कार्रवाई से इलाके में हलचल मची हुई है। कई अतिक्रमणधारियों ने पहले ही स्वयं कब्जा हटाना शुरू कर दिया है, जबकि कुछ स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाया जा रहा है। अधिकारी स्थानीय लोगों को समझा रहे हैं कि यह अभियान किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि जनहित और सार्वजनिक संसाधनों की सुरक्षा के लिए चलाया जा रहा है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img