महिला अकाउंटेंट से जेवरों से भरा पर्स लूटा, छीना-झपटी में पीड़िता हुई घायल

अमर सैनी

नोएडा। थाना सेक्टर-20 क्षेत्र के सेक्टर-18 में भारी पुलिस बल हर समय तैनात रहता है। लेकिन इसके बावजूद बाइक सवार बदमाश एक महिला अकाउंटेंट से जेवरों से भरा पर्स लूट लिया। इस बीच पर्स की छीना-झपटी में महिला सड़क पर गिरकर घायल भी हो गई। घटना के समय मौके पर कोई भी पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। पर्स में छह हजार रुपये नकद, चेन, झुमके और कीमती जेवर थे।
सेक्टर-27 निवासी दीपा शर्मा ने बताया कि वह एक निजी कंपनी में अकाउंटेंट के पद पर काम करती हैं। कुछ दिन पहले वह सेक्टर-18 मेट्रो स्टेशन के नीचे अट्टा पीर मार्केट में खरीदारी करने गई थीं। कुछ दूर कार खड़ी करने के बाद वह पैदल ही दुकान की ओर जा रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश आए और पर्स छीनकर फरार हो गए। बदमाशों ने पहले पीड़िता को धक्का दिया। इसके बाद उसके कंधे से पर्स खींच लिया। वारदात में वह गिर गईं। जिससे उनके दाहिने पैर में चोट लग गई। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img