उत्तर प्रदेश, नोएडा: आवंटियों के आवेदनों को तय समय में हल करें, लापरवाही पर होगी कार्रवाई : नंदी

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। आवंटियों की तरफ से आने वाले आवेदनों/शिकायतों को तय समय में निस्तारित करें। उनको रोककर न रखें। अगर इस तरह की शिकायत मिली तो लापरवाही करने वाले स्टाफ को बख्शा नहीं जाएगा। शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की समीक्षा बैठक के दौरान प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ’नंदी’ ने यह निर्देश दिए हैं।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के बोर्ड रूम में शाम चार बजे से शुरू हुई समीक्षा बैठक में मंत्री ने विभागवार समीक्षा की। प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने मंत्री के समक्ष ग्रेटर नोएडा के विकास से जुड़ी परियोजनाओं, वित्तीय स्थिति व अतिक्रमण, फ्लैट बायर्स मसले आदि पर रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने ग्रेटर नोएडा में चल रहे विकास कार्यों को तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए। कार्मिक विभाग की समीक्षा के दौरान सीईओ ने मंत्री के समक्ष स्टाफ की कमी का मुद्दा उठाया, जिस पर औद्योगिक विकास मंत्री ने स्टाफ की कमी को दूर करने के लिए प्रतिनियुक्ति पर तैनाती का आश्वासन दिया। औद्योगिक विकास मंत्री ने ग्रेटर नोएडा को और सुंदर शहर बनाने के लिए ग्रीनरी बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कंटीले तारों को हटाकर सुंदर ग्रिल लगाने को कहा है। एक बराबर से पेड़ों की छंटाई करा दी जाए। उन्होंने सेक्टरों के मेनटेनेंस कार्य में लापरवाही करने वाले कॉन्ट्रैक्टरों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। यहां के निवासियों से फीडबैक लेने के लिए बोर्ड लगाकर कॉन्ट्रैक्ट नंबर लिखने को कहा है। औद्योगिक विकास मंत्री ने प्राधिकरण की जमीन पर अतिक्रमण करने वालों से सख्ती से निपटने के भी निर्देश दिए। बैठक में सीईओ के अलावा एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव, एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस, एसीईओ सुमित यादव, ओएसडी ओएसडी गुंजा सिंह, ओएसडी गिरीश कुमार झा, ओएसडी एनके सिंह, महाप्रबंधक परियोजना एके अरोड़ा, महाप्रबंधक परियोजना लीनू सहगल, ओएसडी राम नयन सिंह आदि मौजूद रहे।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img