Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

महाकुम्भ में आग बुझाएंगे फायर फाइटिंग रोबोट, एडीजी ने परखीं तैयारियां

पहली बार उपयोग में लाए जा रहे अत्याधुनिक उपकरणों का देखा ग्रैंड रिहर्सल
पहली बार उपयोग में लाए जा रहे अत्याधुनिक उपकरणों का देखा ग्रैंड रिहर्सल

प्रयागराज, 25 नवंबर। प्रयागराज में होने जा रहे महाकुम्भ-2025 में अग्निशमन सेवाओं की तैयारियों को परखने के लिए सोमवार को अपर पुलिस महानिदेशक पद्मजा चौहान (उत्तर प्रदेश, अग्निशमन तथा आपात सेवा) ने मुख्यालय अग्निशमन तथा आपात सेवा महाकुम्भ मेला प्रयागराज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मेला में आग से बचाव के लिए प्रयोग किए जाने वाले उपकरणों और वाहनों की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मेला क्षेत्र में आग की घटनाओं पर तत्काल काबू करने के लिए उपयोग में लाए जाने वाले अत्याधुनिक उपकरणो की ग्रैंड रिहर्सल भी देखी और तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के क्रम में इस बार हमारा प्रयास महाकुम्भ को जीरो फायर इंसिडेंट बनाने पर है। इसके बावजूद यदि कहीं कोई दुर्घटना होती है तो विभाग के द्वारा अत्याधुनिक उपकरणो के माध्यम से पल भर में आग पर काबू पाया जा सकेगा।

ड्रेस रिहर्सल में देखीं तैयारियां
प्रयागराज के मुख्य अग्निशमन अधिकारी और मेला के नोडल अधिकारी प्रमोद शर्मा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस महानिदेशक के समक्ष स्मोक एग्जास्टर, हैण्ड कंट्रोल ब्रांच, रिवाल्विंग ब्रांच डिवाइडिंग हेड, कलेक्टिंग हेड,बोल्ट कटर,इलेक्टिक गलप्स,ब्लैंकेट,बैटरी ऑपरेटेड हैड्रोलिक कटर,हरनेश,सर्चलाइट,सर्च लाइट विद दी,स,यू, फायर रेटारडेन्ट स्प्रे ,फायर हुक,ट्रॉली माउंटेड हाई प्रेशर पोर्टेबल एक्सटिंग्युसर जैसे उपकरणों एवं वाहनों का ड्रेस रिहर्सल किया गया। इसके अतिरिक्त एलीफेंट पार्किंग में अत्याधुनिक उपकरण जैसे फायर फाइटिंग रोबोट,एटीवी,फायर बुलेट,फोम टेंडर,एफक्यूआरवी,आर्टिकुलेटिंग वाटर टावर का भी मॉक ड्रिल कराया गया। फायर फाइटिंग रोबोट का पहली बार महाकुम्भ में उपयोग किया जा रहा है। यह फायर फाइटिंग रोबोट्स नई तकनीक से आग बुझाने का माद्दा रखते हैं। यह संकरी और तंग गलियों मे जहां दमकल विभाग की गाड़ियां और अधिकारी न घुस पाते हैं, वहां आसानी से जाकर आग पर काबू पा सकेंगे।

दिए आवश्यक दिशा निर्देश
इसके अतिरिक्त अपर पुलिस महानिदेशक ने मुख्यालय अग्निशमन तथा आपात सेवा महाकुम्भ मेला प्रयागराज के कार्यालय, बैरक, स्टोर आदि का भी स्थलीय निरीक्षण किया गया। उन्होंने मेस में बनने वाले भोजन की गुणवत्ता को भी चेक किया। निरीक्षण के उपरांत अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा मुख्यालय/कोतवाली अग्निशमन केंद्र के सभागार कक्ष में महाकुम्भ मेला ड्यूटी के लिए उपस्थित समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक की गई, जिसमें उन्होंने समस्त एस्टेब्लिशमेंट टीम में कर्मचारियों को मेला क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टेंट एवं उसमें लगने वाले विद्युत वायर कनेक्शन की वायरिंग को प्रॉपर कनेक्शन के साथ कनड्यूट कराया जाए व पंडालो को मानकों के अनुसार अग्निशमन सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। इसके साथ ही, फायर प्रीवेंशन पर विशेष ध्यान देने के लिए भी निर्देशित किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक अग्निशमन तथा आपात सेवा पद्मजा चौहान के साथ नोडल अधिकारी महाकुंभ मेला प्रमोद शर्मा, रविंद्र शंकर मिश्रा , अनुराग सिंह,अनुराग कुमार, सौरभ कुमार सिंह मुख्य अग्निशमन अधिकारी जोन , संजीव कुमार सिंह अग्निशमन अधिकारी कोतवाली, आशीष वर्मा अग्निशमन द्वितीय अधिकारी कोतवाली एवं अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें