Prakash Parv: प्रकाश पर्व पर रकाबगंज गुरुद्वारे में कीर्तन समागम, सिख बंदियों की रिहाई की उठी मांग

Prakash Parv: प्रकाश पर्व पर रकाबगंज गुरुद्वारे में कीर्तन समागम, सिख बंदियों की रिहाई की उठी मांग

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

देशभर में गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमिटी द्वारा दिल्ली के रकाबगंज साहिब गुरुद्वारे में इस पवित्र अवसर पर विशेष कीर्तन समागम का आयोजन किया गया। समागम में प्रसिद्ध रागियों द्वारा गुरबाणी का कीर्तन किया गया, जिसने संगत को आध्यात्मिक शांति प्रदान की। श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारे में कैंडल जलाकर गुरु नानक देव जी को श्रद्धांजलि दी और प्रकाश पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया। बड़ी संख्या में संगत ने इस आयोजन में भाग लेकर अपनी श्रद्धा प्रकट की।

इस मौके पर दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमिटी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका और महासचिव जगदीप सिंह काहलों ने विशेष रूप से उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने इस अवसर पर सिख बंदियों की रिहाई का मुद्दा उठाया। हरमीत सिंह कालका ने कहा, “30-30 सालों से जेलों में बंद सिख बंदी, जिनकी सजा पूरी हो चुकी है, उन्हें अभी तक सरकार ने रिहा नहीं किया है। यह गंभीर चिंता का विषय है, और सरकार को इस पर तुरंत कदम उठाना चाहिए।” इस आयोजन ने एक ओर गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को याद करने और संगत को जोड़ने का अवसर प्रदान किया, तो वहीं दूसरी ओर सामाजिक और न्यायिक मुद्दों को उठाने के लिए एक मंच भी उपलब्ध कराया। सिख समुदाय ने सरकार से अपील की कि सिख बंदियों की रिहाई के लिए ठोस कार्रवाई की जाए।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img