Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

किरायेदार और सोसायटी मैनेजमेंट ने घर पर किया कब्जा, पीड़ित ने लगाई गुहार

ग्रेटर नोएडा की एक सोसायटी में रहने वाले व्यक्ति ने किरायेदार और सोसायटी मैनेजमेंट पर घर पर कब्जा करने का आरोप लगाया है।
किरायेदार और सोसायटी मैनेजमेंट ने घर पर किया कब्जा, पीड़ित ने लगाई गुहार

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा की एक सोसायटी में रहने वाले व्यक्ति ने किरायेदार और सोसायटी मैनेजमेंट पर घर पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। रविवार को पीड़ित व्यक्ति के पक्ष में विश्व हिन्दू परिषद और भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) के कार्यकर्ता उतर आए हैं। पीड़ित का कहना है कि गुर्जर होने के चलते उनका उत्पीड़न हो रहा हे। किरायेदार और सोसायटी मैनेजमेंट गुर्जर परिवार को यहां रहने नहीं देना चाहता है।

पीड़ित यशपाल भाटी परिवार के साथ पार्क ओमेगा 1 में डी 1 में विला में रहते हैं। विला के ग्राउंड फ्लोर पर सादाब जफर किरायेदार के रूप में रह रहा है। यशपाल का आरोप है कि सादाब पिछले करीब सात-आठ महीने से बिना एग्रीमेंट अवैध रूप से कब्जा किए हुए है। वह फर्स्ट फ्लोर पर पत्नी और बच्चों के साथ रह रहे हैं। सादाब और सोसायटी मैनेजमेंट उन्हें यहां से भगाने पर मादा है। मैनेजमेंट उनसे कहता है कि वह किसी भी गुर्जर परिवार को यहां रहने नहीं देगा। इसके बाद से उनका पूरा परिवार डरा और सहमा हुआ है। रविवार को यशपाल भाटी के समर्थन विश्व हिन्दू परिषद और भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) के कार्यकर्ता उतर आए हैं। वीएचपी कार्यकर्ता ने कहा कि किरायेदार सादाब जफर ने मकान पर अवैध कब्जा किया हुआ है। वह जिले में तैनात एक पुलिस अधिकारी का जानकार है। इसी वजह से स्थानीय पुलिस और सोसायटी मैनेजमेंट यशपाल भाटी और उसके परिवार को परेशान कर रहा है।

समझौता हुआ
इस मामले को लेकर रविवार को यशपाल भाटी के समर्थन में VHP और भाकियू अंबावता के कार्यकर्ता सोसायटी पहुंच गए। जिसके बाद मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *