Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Eid al-Adha 2026 : हापुड़ में ईद-उल-अजहा को लेकर सुरक्षा कड़ी, ईदगाह समेत 57 मस्जिदों में होगी नमाज

Hapur : हापुड़ में ईद उल अजहा कल हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। ईद को लेकर मुस्लिम समुदाय में काफी उत्साह है। पिछले कई दिनों से लोग तैयारियों में जुटे थे। ईद से पहले मस्जिदों की साफ-सफाई कर उन्हें सजाया गया है। स्थानीय लोग अपने-अपने मोहल्लों की मस्जिदों में नमाज पढ़ने की तैयारी कर रहे हैं।

शहर की ईदगाह समेत 57 मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की जाएगी। बुलंदशहर रोड स्थित ईदगाह पर सुबह सात बजे नमाज होगी, जबकि जामा मस्जिद में सुबह 6 बजकर 45 मिनट पर नमाज अदा की जाएगी। मरकज मस्जिद पुराना बाजार और गढ़ गेट मस्जिद मदरसा फैजुल कुरआन में सुबह 6 बजकर 30 मिनट पर नमाज होगी। पुराना बाजार मस्जिद मदरसा रहमानिया में सुबह 6 बजकर 45 मिनट और मक्का मस्जिद मदरसा खादिमुल इस्लाम में सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर नमाज अदा की जाएगी।

ईदगाह कमेटी ने लोगों से सड़कों पर नमाज अदा न करने की अपील की है। जिलाधिकारी कविता मीना ने स्पष्ट किया कि प्रशासन की ओर से सड़कों और रास्तों पर नमाज पढ़ने पर पाबंदी है। डीएम कविता मीना ने यह भी अपील की कि कुर्बानी सड़कों, रास्तों या खुले में करने से बचें और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।

वहीं पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बुधवार शाम जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक केजी सिंह ने फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें