उत्तर प्रदेश : हापुड़ में जर्जर टीन शेड गिरने का मामला, मलबे में दबे पांच मजदूर में से एक की मौत, चार का उपचार जारी

Hapur News : पिलखुवा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। धौलाना मार्ग स्थित मोबाइल टावर का सामान बनाने वाली सालासर कंपनी का जर्जर टीन शेड रविवार दोपहर बरसात के दौरान अचानक भरभराकर गिर गया। जिसमें मलबे में दबकर पांच मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की जानकारी

पुलिस के अनुसार, धौलाना मार्ग पर जिला गाजियाबाद के शलभ, आलोक और प्रशांत की सालासर नाम से मोबाइल के टावर का सामान बनाने की फैक्टरी है। जिसमें विभिन्न राज्यों के करीब 60 मजदूर काम करते हैं। दोपहर के समय करीब साढ़े 12 बजे लगभग 30 मजदूर खाना खाने के लिए टीन शेड से बाहर आ गए। जबकि अन्य 30 कामगार अंदर होकर बाहर निकलने की तैयारी कर रहे थे। तभी अचानक जर्जर हो चुका टीन शेड भरभराकर गिर पड़ा।

मजदूरों की स्थिति

हादसे में घायल मजदूरों में गांव खेड़ा निवासी रामभूल, डूहरी निवासी मनीष, जिला हरदोई के लालबालपुर निवासी संदीप, संजेश और कुलदीप शामिल थे। रामभूल और मनीष की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें गाजियाबाद के एक अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। जहां उपचार के दौरान रामभूल ने दम तोड़ दिया। जबकि मनीष की हालत भी गंभीर बनी हुई है।

पुलिस की कार्रवाई

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। फैक्टरी मालिक को बुलाया गया है। मृतक पक्ष की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने अन्य मजदूरों की मदद से मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया।

Hot this week

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Topics

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img