Indian Railways Fare Hike: ट्रेन से सफर करना हो सकता है महंगा, 1 जुलाई से किराए में संभावित बढ़ोतरी की तैयारी

Indian Railways Fare Hike: ट्रेन से सफर करना हो सकता है महंगा, 1 जुलाई से किराए में संभावित बढ़ोतरी की तैयारी

रिपोर्ट: अभिषेक ब्याहुत

अगर आप नियमित रूप से ट्रेन से यात्रा करते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय रेलवे 1 जुलाई 2025 से यात्रियों के लिए एक नया किराया टैरिफ लागू करने की योजना बना रहा है, जिससे कई ट्रेनों में सफर करना महंगा हो सकता है। यह प्रस्ताव अभी विचाराधीन है और इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन रेलवे बोर्ड इस पर गंभीरता से मंथन कर रहा है।

हर दिन करोड़ों यात्री भारतीय रेलवे का इस्तेमाल करते हैं और किराए में कोई भी बदलाव इन सभी पर सीधा असर डालता है। रेलवे बोर्ड के सूत्रों का कहना है कि आने वाले समय में मेल, एक्सप्रेस और एसी ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को अपनी जेब अधिक ढीली करनी पड़ सकती है। खासतौर पर उन यात्रियों को प्रभावित किया जाएगा जो 500 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय करते हैं।

नए टैरिफ नियमों के अनुसार यदि कोई यात्री सेकंड क्लास में 500 किलोमीटर से अधिक की यात्रा करता है, तो उसे हर अतिरिक्त किलोमीटर के लिए आधा पैसा ज्यादा देना होगा। मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में नॉन-एसी कोच में सफर करने वाले यात्रियों से हर एक किलोमीटर के लिए एक पैसा अधिक लिया जाएगा। वहीं एसी कोच में यात्रा करने वालों के लिए प्रति किलोमीटर किराए में दो पैसे की बढ़ोतरी प्रस्तावित की गई है।

हालांकि इस बदलाव का असर सभी ट्रेनों पर नहीं पड़ेगा। शहरी ट्रेनों जैसे लोकल और पैसेंजर ट्रेनों के किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया है। साथ ही मासिक सीजन टिकट की दरें भी यथावत रहेंगी, जिससे रोजाना सफर करने वाले मजदूर और कर्मचारी वर्ग को राहत मिल सकती है। रेलवे प्रशासन इस प्रस्ताव को लेकर विभिन्न स्तरों पर बातचीत कर रहा है और संभावना है कि जुलाई की शुरुआत में इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। यदि ऐसा होता है, तो यात्रियों को अपने बजट में रेल यात्रा के लिए अतिरिक्त खर्च जोड़ने की तैयारी कर लेनी चाहिए।

Hot this week

Rabupura Firing: मामूली विवाद में दो पक्षों में चलीं गोलियां, दो लोग गंभीर घायल

Rabupura Firing: मामूली विवाद में दो पक्षों में चलीं...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img