Delhi: दिल्ली के झिलमिल कॉलोनी में सीनियर सिटीजन मनोरंजन केंद्र का शिलान्यास

Delhi: दिल्ली के झिलमिल कॉलोनी में सीनियर सिटीजन मनोरंजन केंद्र का शिलान्यास

रिपोर्ट: रवि डालमिया

शाहदरा जिले की झिलमिल कॉलोनी में खाली पड़े DUSUB के प्लॉट पर सीनियर सिटीजन के लिए मनोरंजन केंद्र बनाने का शिलान्यास आज दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष और स्थानीय विधायक राम निवास गोयल ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में बुजुर्ग और स्थानीय निवासी मौजूद रहे। राम निवास गोयल ने बुजुर्गों का गुलाब देकर स्वागत किया।

राम निवास गोयल ने बताया कि इस स्थान पर मनोरंजन केंद्र बनाने की योजना काफी समय से चल रही थी, जिसका आज शिलान्यास हुआ। परियोजना की लागत लगभग 35 लाख रुपये है। इस केंद्र में बुजुर्गों के लिए लाइब्रेरी, गेम्स, ओपन जिम और अन्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी, ताकि वे अपने खाली समय में अकेलेपन का अनुभव न करें। स्थानीय निवासियों ने विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल का आभार व्यक्त करते हुए इस केंद्र को जल्द से जल्द तैयार करने की मांग की।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img