Delhi Accident: सूरजमल विहार में सड़क हादसा, तेज रफ्तार सिलेरियो ने मचाया कहर, बाल-बाल बचे चालक

Delhi Accident: सूरजमल विहार में सड़क हादसा, तेज रफ्तार सिलेरियो ने मचाया कहर, बाल-बाल बचे चालक

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली के सूरजमल विहार स्थित केवेंटर मार्केट के पास बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पर अफरा-तफरी मचा दी। हादसे में दो कारें और एक स्कूटी आपस में टकरा गईं। गनीमत रही कि इस टक्कर में किसी को गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन स्कूटी और कारों को खासा नुकसान हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक सिलेरियो कार तेज रफ्तार में थी और चालक ने नियंत्रण खो दिया। कार ने सामने जा रहे वाहनों—एक स्कूटी और एक अन्य कार—को टक्कर मार दी।

हादसे के बाद स्कूटी का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया जबकि दोनों कारों को भी भारी नुकसान पहुंचा। स्कूटी सवार युवक की पहचान ज़ोमैटो डिलीवरी बॉय के रूप में हुई है, जो ऑर्डर देने के लिए निकला था। समय पर हेलमेट पहनने और सतर्कता के कारण उसकी जान बच गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर ट्रैफिक सामान्य कराया।

वहीं मौके पर पहुंचे बीजेपी शाहदरा जिला अध्यक्ष दीपक गाबा ने बताया कि टक्कर की तीव्रता से कार के एयरबैग खुल गए थे, जिससे यह स्पष्ट है कि कार की स्पीड 80 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक रही होगी। उन्होंने कहा कि “सड़क पर ऐसी लापरवाही बहुत बड़े हादसे में तब्दील हो सकती थी, प्रशासन को तेज रफ्तार पर नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाने चाहिए।”

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img