Noida: नोएडा सेक्टर-45 में Water ATM का उद्घाटन, नागरिकों को मिलेगा स्वच्छ पेयजल

Noida: नोएडा सेक्टर-45 में Water ATM का उद्घाटन, नागरिकों को मिलेगा स्वच्छ पेयजल

रिपोर्ट: अजीत कुमार

नोएडा प्राधिकरण जल विभाग के प्रयास से यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा सेक्टर-45 में Water ATM का उद्घाटन किया गया। यह वाटर एटीएम ग्राम सदरपुर और छलेरा के बीच स्थापित किया गया है। उद्घाटन समारोह में मुख्य कार्यपालक अधिकारी लोकेश एम., अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, वित्त नियंत्रक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के प्रतिनिधि और जल विभाग के महाप्रबंधक मौजूद रहे।

इस Water ATM की क्षमता 1200 लीटर प्रति घंटा है, जो Ultra Violet System (UV), Ozonator, Sand Filtration, Carbon Filtration, 5-10 Microns Filtration और Pebbles Filtration जैसी आधुनिक तकनीकों से लैस है। पानी की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए इसमें R.O. प्रणाली भी लगाई गई है, जो पानी की कठोरता, फ्लोराइड, क्लोराइड और अन्य अशुद्धियों को दूर करती है।

Water ATM से आम जनता को मुफ्त में स्वच्छ और ठंडा पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए Automatic Card Operated Water Vending Machine की व्यवस्था की गई है, जिसकी क्षमता 20 लीटर प्रति कार्ड है। इसके अलावा, 1 लीटर के लिए अलग वेंडिंग मशीन भी लगाई गई है। वाटर एटीएम प्रतिदिन सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक और शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक निःशुल्क सेवाएं देगा। जल विभाग के अनुसार, अब तक नोएडा क्षेत्र में कुल 6 वाटर एटीएम स्थापित किए गए हैं, जो यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के CSR फंड के तहत निर्मित किए गए हैं।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img