Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

नोएडा में जूनियर इंजीनियर सस्पेंड

नो पावर कट जोन सिटी में बार-बार कट लगने लोग परेशान हैं। बताया जा रहा है कि बिजली निगम के अधिकारियों की लापरवाही की वजह से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है
नोएडा में जूनियर इंजीनियर सस्पेंड

अमर सैनी

नोएडा। नो पावर कट जोन सिटी में बार-बार कट लगने लोग परेशान हैं। बताया जा रहा है कि बिजली निगम के अधिकारियों की लापरवाही की वजह से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों की जांच में लापरवाही सामने आने पर जूनियर इंजीनियर को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही मामले की जांच के लिए कमेटी भी गठित की गई है।

डिवीजन प्रथम के सेक्टर-52 एसडीओ कार्यालय के अंतर्गत सेवन एक्स सोसायटी और सेक्टर की आपूर्ति व्यवस्था जेई प्रदीप कुमार देखते हैं। जेई प्रदीप कुमार की देखरेख में सेक्टर-72 और 79 बिजली उपकेंद्र भी आते हैं। कुछ दिन पहले सेक्टर-71 की बिजली लाइन में रात साढ़े तीन बजे फॉल्ट आ गया था। इससे पूरे सेक्टर की आपूर्ति बाधित हो गई थी। अगले दिन दोपहर तक आपूर्ति सामान्य हो गई। फिर सेक्टर-52 बिजली उपकेंद्र पर दिक्कतें आ गईं। वहीं सेक्टर-71 की आपूर्ति फिर बाधित हो गई। करीब 10 से 12 घंटे तक सेक्टर-71 की आपूर्ति बाधित रही। बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता संजीव कुमार वैश्य ने काम में लापरवाही बरतने पर जेई प्रदीप कुमार को निलंबित कर दिया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *