केजरीवाल सरकार की सौगात, सीमापुरी में स्कूल में बनवाया 2 वर्ल्ड क्लास एकेडमिक ब्लॉक, शिक्षा मंत्री आतिशी ने किया उद्घाटन

केजरीवाल सरकार की सौगात, सीमापुरी में स्कूल में बनवाया 2 वर्ल्ड क्लास एकेडमिक ब्लॉक, शिक्षा मंत्री आतिशी ने किया उद्घाटन

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली की शिक्षा मंत्री अतिशी ने शाहदरा विधानसभा पुरानी सीमापुरी के विश्वामित्र सर्वोदय विद्यालय के 2 नए वर्ल्ड क्लास अकेडमिक ब्लॉक का उद्घाटन किया। इस बीच दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष रामनिवास गोयल भी मौजूद रहे। 6 शानदार लैब, लाइब्रेरी सहित तमाम अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस नई बिल्डिंग में अब साइंस स्ट्रीम की पढ़ाई कर सकेंगे छात्राएं जिसमें 76 नए कमरे, एक पुस्तकालय, नौ प्रयोगशालाएं, दो प्रिंसिपल रूम और एक लिफ्ट शामिल हैं। आतिशी ने कहा कि दिल्ली में शायद ही किसी प्राइवेट स्कूल में भी लिफ्ट होगी लेकिन हमारे बच्चों के लिए इस स्कूल में लिफ्ट लगाई गई है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी को हमारे बच्चों की शिक्षा की चिंता है और वह बच्चों के लिए शानदार स्कूल बना रहे हैं। 10 साल पहले दिल्ली के सरकारी स्कूलों का बहुत बुरा हाल था। बच्चे ज़मीन पर बैठकर पढ़ते थे। टीचरों की अन्य सरकारी कामों में ड्यूटी लगाई जाती थी। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे पहले पढ़ाई बीच में ही छोड़ देते थे। मजबूरी में उन्हें छोटा-मोटा काम देखना पड़ता था और वह दुकानों पर मकैनिक आदि की नौकरी करने लगते थे।

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img