Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

उत्तर प्रदेश : कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी का विरोध, हापुड़ में कांग्रेसियों ने दिया धरना

Hapur News : भारतीय सेना की महिला अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर भाजपा मंत्री के द्वारा की गई विवादित टिप्पणी के खिलाफ हापुड़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जहां कांग्रेस जिलाध्यक्षl राकेश त्यागी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका परिसर के धरना स्थल पर धरना देकर मंत्री की टिप्पणी की तीखी निंदा की और उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा, “सेना की महिला अधिकारी के बारे में इस तरह की अभद्र टिप्पणी भाजपा नेता की मानसिकता को दर्शाती है। यह देश की बेटियों का अपमान है और कांग्रेस इसे कभी सहन नहीं करेगी।” उन्होंने बताया कि उक्त टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और मीडिया में भी यह मामला प्रमुखता से उठाया जा रहा है।

ये रहे मौजूद

इस दौरान शहर अध्यक्ष इरफान अहमद कुरैशी, पूर्व शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल, पूर्व विधायक गजराज सिंह, पीसीसी पूर्व विधान सभा प्रत्याशी अरविंद शर्मा, पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश शर्मा, रामप्रसाद जाटव ,कुसुमलता, नरेश भाटी, रविंदर गुर्जर, विधानसभा अध्यक्ष आकाश त्यागी, भरत लाल शर्मा, अंकुर अग्रवाल, जितेन्द्र अग्रवाल, सचिन कुमार, विकी शर्मा, जस्सा सिंह आदि सभी लोग उपस्थित रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें