Kanhaiya Mittal: कांग्रेस में शामिल नहीं होंगे कन्हैया मित्तल, बयान से यू-टर्न के बाद बोले- राम के थे और उनके ही रहेंगे

Kanhaiya Mittal: कांग्रेस में शामिल नहीं होंगे कन्हैया मित्तल, बयान से यू-टर्न के बाद बोले- राम के थे और उनके ही रहेंगे

रिपोर्ट: रवि डालमिया

राम को लाए हैं और हम उनको लाएंगे गाने वाले मशहूर गायक कन्हैया मित्तल ने पहले कांग्रेस में शामिल होने का ऐलान किया था, लेकिन अब उन्होंने यू टर्न ले लिया है। कन्हैया मित्तल, जो हाल ही में कांग्रेस में शामिल होने को लेकर चर्चा में थे, ने अब स्पष्ट कर दिया है कि वे कांग्रेस में शामिल नहीं होंगे। मित्तल ने पहले कांग्रेस में शामिल होने की संभावनाओं पर बयान दिया था, लेकिन अब उन्होंने अपने बयान से यू-टर्न लेते हुए कहा है कि वे राम के अनुयायी हैं और उनके ही रहेंगे।

मित्तल का नया बयान

उन्होंने कहा कि मैंने पिछले दो दिनों में महसूस किया है कि सभी सनातनियों और भाजपा का शीर्ष नेतृत्व मुझे बहुत प्यार करता है। मैं देख रहा हूं कि आप सभी पेरशान हैं और मैं कांग्रेस में शामिल होने के अपने शब्द वापस लेता हूं क्योंकि मैं नहीं चाहता कि कोई भी सनातनी विश्वास खो दे।

मित्तल ने आगे कहा कि हम सब राम के थे, राम के हैं और राम के ही रहेंगे और मैं दोबारा आपसे माफी मांगता हूं। उन्होंने कहा कि कोई अपना ही होता है जो आपके लिए परेशान होता है। मैं आप सभी का धन्यवाद करता हूं। आप सब हम सभी के साथ में ऐसे ही जुड़े रहें। कन्हैया मित्तल ने कहा कि मैं एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करना चाहता हूं।

कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा

कन्हैया मित्तल के कांग्रेस में शामिल होने की संभावना पर पहले काफी चर्चा हुई थी। उनके संभावित कांग्रेस प्रवेश को लेकर राजनीतिक गलियारों में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। हालांकि, अब मित्तल ने साफ कर दिया है कि वे कांग्रेस में शामिल नहीं होंगे और अपने पूर्व विचारों पर कायम रहेंगे।

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img