Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

उत्तर प्रदेश, नोएडा: मलकपुर के 47 किसानों को मिले आबादी भूखंड

उत्तर प्रदेश, नोएडा: मलकपुर के 47 किसानों को मिले आबादी भूखंड
ग्रेटर नोएडा के 47 किसानों को छह फीसदी आबादी भूखंड मिल गया है, जिसमें से समान आकार के 13 भूखंडों का आवंटन ड्रा के माध्यम से किया गया।

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा के 47 किसानों को छह फीसदी आबादी भूखंड मिल गया है, जिसमें से समान आकार के 13 भूखंडों का आवंटन ड्रा के माध्यम से किया गया। बुधवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के बोर्ड रूम में दादरी विधायक तेजपाल नागर, जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, एसीईओ सुनील कुमार सिंह और ओएसडी गिरीश कुमार झा की मौजूदगी में ड्रा संपन्न कराया गया। पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए ड्रा प्रक्रिया की वीडियो ग्राफी भी कराई गई।
दरअसल, मलकपुर के किसानों की जमीन का अधिग्रहण करने के बाद से लंबे अर्से से छह फीसदी आवासीय भूखंड लंबित थे। इन किसानों ने भूखंड पाने के लिए प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार से भी गुहार लगाई थी। सीईओ ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आबादी भूखंड शीघ्र देने के निर्देश दिए। इन किसानों को अब भूखंड मिल गए हैं। प्राधिकरण के भूलेख विभाग के ओएसडी गिरीश कुमार झा ने बताया कि मलकपुर के कुल 47 किसानों को छह फीसदी भूखंड दिया जाना था, जिनमें समान आकार वाले 13 भूखंडों का आवंटन ड्रा के माध्यम से किया गया। 8 भूखंडों से जुडे़ किसानों के बीच आपसी सहमति बन जाने से उनको भी भूखंड आवंटित कर दिए गए। इस तरह कुल 21 भूखंडों का आवंटन आपसी सहमति से हो गया। शेष 26 भूखंड अलग-अलग आकार के होने के कारण प्राधिकरण से किसानों के नाम सीधे आवंटित कर दिए गए। ड्रॉ प्रक्रिया की पारदर्शिता के मद्देनजर इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। विधायक तेजपाल नागर और भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की पारदर्शी प्रक्रिया की सहराना की। भूखंड पाने वाले किसानों ने खुशी जताते हुए प्राधिकरण के प्रति आभार जताया। प्राधिकरण के एसीईओ सुनील कुमार सिंह ने कहा है कि इन सभी किसानों को आवंटन पत्र जल्द जारी कर दिए जाएंगे। उसके बाद लीज डीड की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने कहा है कि मलकपुर की तरह ही अन्य गांवों के पात्र किसानों को भी आबादी के भूखंड आवंटित किए जाएंगे। प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने अन्य गांवों के सभी पात्र किसानों को आबादी भूखंड शीघ्र दिए जाने का आश्वासन दिया। इस दौरान नियोजन के वरिष्ठ प्रबंधक सुधीर कुमार, प्रबंधक प्रमोद कुमार, संदीप रावल आदि मौजूद रहे।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें