Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

केंद्रीय राज्य मंत्री बिट्‌टू से धालीवाल ने की मुलाकात, बल्लड़वाल तक रेलवे लाइन के विस्तार समेत दो मुद्दों पर चर्चा

केंद्रीय राज्य मंत्री बिट्‌टू से धालीवाल ने की मुलाकात, बल्लड़वाल तक रेलवे लाइन के विस्तार समेत दो मुद्दों पर चर्चा

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

पंजाब के कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने आज दिल्ली में केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्‌टू से मुलाकात की है। इस दौरान उन्होंने पंजाब खासकर विधानसभा हलका अजनाला के मुद्दों को उठाया। वहीं, सेना को भी इस वजह से दिक्कत होती है। इस दौरान उन्होंने कहा कि कस्बा रमदास के रेलवे स्टेशन को बाबा बुड्ढा साहिब का नाम दिया जाए। डेरा बाबा नानक वाली रेल में एसी कोच की व्यवस्था की जाए। मीटिंग के बाद धालीवाल ने कहा कि अच्छे माहौल में मीटिंग हुई है। मंत्री ने उन्हें सारे मामले हल करने का आश्वासन दिया है। वहीं, उन्होंने अधिकारियों को प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने के लिए कहा है। धालीवाल ने केंद्रीय मंत्री से रमदास रेलवे स्टेशन का नाम श्री हरमंदिर साहिब के पहले मुख्य ग्रंथी बाबा बुड्ढा साहिब जी के नाम पर रखने की भी मांग उठाई । केंद्रीय मंत्री से रमदास स्टेशन के पुनर्निर्माण की अपील करते हुए कहा है कि अमृतसर जिले के रमदास रेलवे स्टेशन पर उच्च स्तरीय पक्का प्लेटफार्म बनाने, रेलगाड़ियों का इंतजार कर रहे यात्रियों के लिए शेड, रोशनी, पंखे जैसी सार्वजनिक सुविधाओं के साथ पीने के पानी की सुविधा आदि का प्रबंधन करना अत्यंत आवश्यक है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *