Jantar Mantar Violence: पथराव में घायल एसीपी विवेक भगत एम्स रेफर, आरएमएल में हुआ प्राथमिक उपचार

Jantar Mantar Violence: पथराव में घायल एसीपी विवेक भगत एम्स रेफर, आरएमएल में हुआ प्राथमिक उपचार

नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर कथित पथराव की घटना में घायल कनॉट प्लेस के एसीपी विवेक भगत को आगे के उपचार के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रेफर कर दिया गया है। इससे पहले उनका इलाज डॉ. राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल में किया गया था।

अस्पताल की प्रवक्ता डॉ. वैशाली भारद्वाज ने बताया कि चिकित्सकीय जांच में एसीपी विवेक भगत के दोनों हाथों, पैरों और कंधे पर चोटों के निशान पाए गए। इसके अलावा सिर के पिछले हिस्से में सूजन थी। उन्होंने कान से खून आने और उल्टी होने की शिकायत भी की थी।

सर्जरी विभाग की टीम ने उनका परीक्षण कर आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया। चिकित्सकीय मूल्यांकन के बाद एसीपी विवेक भगत ने आगे का इलाज एम्स दिल्ली में कराने की इच्छा जताई। उनकी मांग पर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर एम्स भेज दिया गया।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार रेफर करने की प्रक्रिया पूरी तरह चिकित्सकीय मानकों के अनुरूप की गई और अब उनका आगे का इलाज एम्स में विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में जारी रहेगा।

 

Hot this week

Hapur News : हापुड़ में सपा के पीडीए अभियान के प्रभारी लखन सिंह पाल ने की पंचायत

Hapur News : समाजवादी पार्टी के पीडीए कार्यक्रम प्रभारी...

Topics

Hapur News : हापुड़ में सपा के पीडीए अभियान के प्रभारी लखन सिंह पाल ने की पंचायत

Hapur News : समाजवादी पार्टी के पीडीए कार्यक्रम प्रभारी...

WCEF 2026: WCEF-2026 के प्री-इवेंट में ई-वेस्ट सर्कुलरिटी और EPR पर वेबिनार आयोजित

WCEF 2026: WCEF-2026 के प्री-इवेंट में ई-वेस्ट सर्कुलरिटी और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img