हरियाणाराज्य

Faridabad: हरियाणा विकास की नई ऊंचाइयों पर, सेहतपुर पल्ला में सीवर और जल परियोजनाओं का शुभारंभ

Faridabad: हरियाणा विकास की नई ऊंचाइयों पर, सेहतपुर पल्ला में सीवर और जल परियोजनाओं का शुभारंभ

रिपोर्ट: संदीप चौहान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। इसी क्रम में आज शनिवार को केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर और खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के राज्य मंत्री राजेश नागर ने फरीदाबाद के सेहतपुर पल्ला क्षेत्र में सीवरेज और पीने के पानी की लाइन डालने के कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों के हाथों नारियल तुड़वाकर इस विकास परियोजना की शुरुआत की गई, जिसमें फरीदाबाद नगर निगम की मेयर प्रवीण जोशी भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि पल्ला से सेहतपुर तक सीवर लाइन और पीने के पानी की पाइपलाइन डालने के दो महत्वपूर्ण कार्यों पर सरकार द्वारा लगभग 5 करोड़ 43 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इनमें सीवर लाइन पर करीब 3 करोड़ 14 लाख रुपये और पेयजल लाइन पर लगभग 2 करोड़ 29 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इन परियोजनाओं का मुख्य उद्देश्य क्षेत्रवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि स्वच्छता व्यवस्था मजबूत हो और हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंच सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में हर वर्ग के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है और “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मंत्र को जमीन पर उतारा जा रहा है। चाहे शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचा या शहरी-ग्रामीण सुविधाएं हों, हर क्षेत्र में तेजी से काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि पल्ला से सेहतपुर तक सीवर और जल परियोजनाएं इसी संकल्प का प्रमाण हैं, जो जनता की प्राथमिक आवश्यकताओं के प्रति सरकार की संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं। इन कार्यों से नागरिकों को न केवल सुविधाएं मिलेंगी बल्कि उनका जीवन स्तर भी ऊंचा होगा।

राज्य मंत्री राजेश नागर ने कहा कि सरकार जनता की बुनियादी जरूरतों को सर्वोपरि मानकर लगातार सक्रिय और प्रतिबद्ध है। वर्षों पुरानी स्थानीय मांग को साकार करते हुए इन परियोजनाओं की शुरुआत क्षेत्र के लिए एक नए युग का संकेत है। सीवर लाइन से स्वच्छता और स्वास्थ्य को नया आयाम मिलेगा, जबकि जल पाइपलाइन से हर घर तक शुद्ध जल की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। नागर ने कहा कि इन विकास कार्यों से क्षेत्र में सामाजिक और आर्थिक उन्नति को भी बल मिलेगा, और सरकार अपने नागरिकों के जीवन को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए पूरी तरह समर्पित है। इस अवसर पर मेयर प्रवीण जोशी, स्थानीय पार्षद और अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। सभी ने इस विकास परियोजना के लिए सरकार का आभार जताया और इसे क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर करार दिया।

 

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players