Noida: दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय इनामी गांजा तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा से ट्रक में लाता था मादक पदार्थ

Noida: दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय इनामी गांजा तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा से ट्रक में लाता था मादक पदार्थ

नोएडा। एनसीआर में नशे के अवैध व्यापार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कोतवाली ईकोटेक-3 पुलिस ने 15 हजार रुपये के इनामी गांजा तस्कर को धर दबोचा है। पुलिस ने उसे बुधवार को चौगानपुर गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार किया। यह आरोपी लंबे समय से फरार था और पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। गिरफ्तारी को पुलिस की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है, क्योंकि आरोपी दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय गांजा तस्करी गिरोह का महत्वपूर्ण सदस्य बताया जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अरविंद किशोर उर्फ टोमी उर्फ टोमू, निवासी राजपुर ग्राम, जिला हाथरस (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी ओडिशा से बड़ी मात्रा में ट्रक के माध्यम से गांजा लाकर अपने साथियों के साथ NCR के विभिन्न इलाकों में सप्लाई करता था। आरोपी के खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और उस पर 15 हजार रूपये का इनाम घोषित था।

पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि गिरफ्तार आरोपी के दो साथी—अली हसन और योगेंद्र को पुलिस इससे पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इन तस्करों के नेटवर्क और सप्लाई चैन को तोड़ने को लेकर पुलिस लगातार अभियान चला रही है। बताया जा रहा है कि गैंग कई राज्यों में फैला हुआ है और ओडिशा से गुप्त रूप से माल लेकर आता था, जिसे बाद में दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा में छोटे सप्लायरों को बेचा जाता था।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस गिरफ्तारी के बाद गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान और ठिकानों की तलाश की जा रही है। आरोपी से पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने की उम्मीद है और जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...

Topics

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...

UP International Trade Show, Oman Market, Uttar Pradesh MSME, India Expo Mart, Export Business

Oman Market: यूपी के उत्पादों के लिए खुलेगा ओमान...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img