Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Gujarat: केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने साबरमती नदी तट पर ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ अभियान में लिया

Gujarat: केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने साबरमती नदी तट पर ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ अभियान में लिया

केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने रविवार को साबरमती नदी तट पर आयोजित ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ अभियान में भाग लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों को साइक्लिंग के प्रति प्रोत्साहित करना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों, युवाओं और साइक्लिंग प्रेमियों ने इस अभियान में हिस्सा लिया और फिटनेस को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ के तहत देशभर में ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ अभियान चलाया जा रहा है। इसमें जनता की भागीदारी लगातार बढ़ रही है, और यह धीरे-धीरे देश में एक कार्य संस्कृति का रूप ले रहा है। यदि आप फिट रहना चाहते हैं तो साइक्लिंग करें, यदि आप प्रदूषण कम करना चाहते हैं तो साइक्लिंग करें।”

उन्होंने जोर देकर कहा कि नियमित साइक्लिंग से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है बल्कि यह पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद है। उन्होंने कहा कि साइक्लिंग करने से वाहनों के उपयोग में कमी आएगी, जिससे वायु प्रदूषण और कार्बन उत्सर्जन को कम करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा, साइक्लिंग एक आसान और किफायती व्यायाम है, जिसे कोई भी व्यक्ति अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकता है।

मनसुख मंडाविया ने कहा, “एक स्वस्थ समाज ही समृद्ध समाज का निर्माण करता है और समृद्ध समाज ही एक विकसित भारत की नींव रख सकता है। जब नागरिक स्वस्थ होंगे, तो वे अधिक उत्पादक और सक्रिय होंगे, जिससे देश की आर्थिक और सामाजिक प्रगति को गति मिलेगी।” उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपनी जीवनशैली में साइक्लिंग को अपनाएं और इसे केवल एक व्यायाम ही नहीं, बल्कि रोजमर्रा के परिवहन का एक साधन भी बनाएं। उन्होंने कहा कि इस अभियान से प्रेरित होकर यदि अधिक लोग साइक्लिंग को अपनाते हैं, तो यह एक सकारात्मक सामाजिक बदलाव ला सकता है।

कार्यक्रम में भाग लेने वाले साइक्लिंग प्रेमियों ने भी अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि साइक्लिंग करने से न केवल उनकी फिटनेस बेहतर हुई है, बल्कि वे मानसिक रूप से भी अधिक ऊर्जावान महसूस करते हैं। कुछ प्रतिभागियों ने इसे अपने दैनिक आवागमन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया, जिससे वे ईंधन की बचत और पर्यावरण संरक्षण में योगदान दे सकें। सरकार द्वारा ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ को सफल बनाने के लिए ऐसे अभियानों को और अधिक बढ़ावा देने की योजना है। भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक लोग इसमें शामिल हो सकें और फिटनेस को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना सकें।

‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ अभियान प्रधानमंत्री मोदी के फिट इंडिया मिशन को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह न केवल स्वास्थ्य और फिटनेस को बढ़ावा देता है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास की दिशा में भी एक प्रभावी पहल है। केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया की इस पहल से प्रेरित होकर लोग अपने जीवन में साइक्लिंग को अपनाएं, तो यह न केवल व्यक्तिगत स्तर पर बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी सकारात्मक बदलाव ला सकता है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें