Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

उत्तर प्रदेश, नोएडा: शाहबेरी गांव की सड़क 10 मई तक खुलने की उम्मीद

उत्तर प्रदेश, नोएडा: शाहबेरी गांव की सड़क 10 मई तक खुलने की उम्मीद
ग्रेनो वेस्ट के शाहबेरी गांव की सड़क 10 मई तक खुलने की उम्मीद है। हालांकि सड़क सिर्फ 20 दिन के लिए बंद की गई थी

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के शाहबेरी गांव की सड़क 10 मई तक खुलने की उम्मीद है। हालांकि सड़क सिर्फ 20 दिन के लिए बंद की गई थी, लेकिन अब करीब 45 दिन का समय लग रहा है। प्राधिकरण अधिकारियों का कहना है कि सड़क को चौड़ा करने के लिए सीसी बिछाने का काम जल्द शुरू होगा। इसे सूखने में करीब दस दिन का समय लगता है। इसके सूखने के बाद ही सड़क को खोला जाएगा।

वहीं, लगातार समय बढ़ने से स्थानीय निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नोएडा और गाजियाबाद के बीच आने-जाने के लिए शाहबेरी रोड अहम रास्ता है। वाहनों के बढ़ते दबाव के चलते वहां जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। जिस पर प्राधिकरण ने सड़क को चौड़ा करने का काम शुरू कर दिया है। इसके लिए 25 मार्च से ट्रैफिक डायवर्ट कर शाहबेरी रोड को बंद कर दिया गया था। तब दावा किया गया था कि 20 दिन में काम पूरा कर लिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। उसके बाद अतिरिक्त 20 दिन मांगे गए। ट्रैफिक पुलिस ने इसकी अनुमति दे दी, लेकिन उसमें भी काम पूरा नहीं हो पाएगा। हालांकि काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि 10 मई तक काम पूरा हो जाएगा और सड़क खोल दी जाएगी। चौड़ीकरण के लिए सीसी बिछाने का काम जल्द शुरू होगा।

6 किमी का चक्कर लगा रहे लोग

शाहबेरी मार्ग स्थित बालाजी एन्क्लेव और वृंदावन गार्डन सोसायटी के गेट फिलहाल बंद कर दिए गए हैं, जिससे करीब 20 हजार की आबादी को रोजाना आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी आकाश और नसीम का कहना है कि पहले उन्हें नोएडा, ग्रेटर नोएडा या गाजियाबाद जाने के लिए महज 500 मीटर की दूरी तय करनी पड़ती थी, अब उन्हें 6 किमी का चक्कर लगाना पड़ रहा है। इसके अलावा क्रॉसिंग रिपब्लिक के लोगों को भी ग्रेटर नोएडा वेस्ट जाने के लिए लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है।

सिर्फ 3 मीटर चौड़ी सड़क, हर दिन लगता है जाम

गोल चक्कर से क्रॉसिंग रिपब्लिक तक शाहबेरी मार्ग की मौजूदा चौड़ाई महज 3 मीटर है। सिंगल लेन सड़क होने की वजह से यहां अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। ऊपर से दोनों तरफ से एंट्री गेट बंद होने की वजह से ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर सड़क का एक हिस्सा वाहनों के लिए खोल दिया जाए तो जाम की समस्या कुछ हद तक कम हो सकती है।

एलिवेटेड रोड प्रस्तावित है

बता दें कि शाहबेरी रोड पर एलिवेटेड रोड का निर्माण प्रस्तावित है। इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (सीआरआरआई) द्वारा तैयार की जा रही है। उम्मीद है कि इसका निर्माण कार्य भी जल्द ही शुरू हो जाएगा। इस सड़क के चौड़ीकरण के बाद चारमूर्ति गोल चक्कर पर निर्माणाधीन अंडरपास का काम और तेजी पकड़ेगा। यहां रूट डायवर्ट होने पर शाहबेरी मार्ग को विकल्प के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें