हरियाणा

हरियाणा, चंडीगढ़: प्रदेश के 143 ब्लाकों में खाद्य सुरक्षा एवं मिलावट जागरूकता सेमिनार किए जाएंगे आयोजित-खेल मंत्री गौरव गौतम*

हरियाणा, चंडीगढ़: 12 से 15 मई तक आयोजित होंगे सेमिनार

हरियाणा, चंडीगढ़, 9 मई- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा के युवा उद्यमिता कानून एंव खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने प्रदेश के युवाओं और नागरिकों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के प्रति अपनी सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराते हुए एक महत्वपूर्ण घोषणा की है।

 

मंत्री श्री गौरव गौतम ने कहा कि 12 मई से 15 मई तक प्रदेश के सभी 143 ब्लाकों में ब्लाक स्तर पर खाद्य सुरक्षा एवं मिलावट जागरूकता विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित किए जाएंगे।

 

प्रदेश सरकार की इस पहल के जरिये युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और मिलावटी खाद्य पदार्थों के सेवन से होने वाले खतरों के बारे में जागरूक किया जाएगा।

 

उन्होंने कहा कि हमारे युवाओं का स्वास्थ्य हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। आज के समय में खाद्य पदार्थों में मिलावट एक गंभीर समस्या बन गई है, जो हमारे स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डालती है। इस समस्या के प्रति जागरूकता बढ़ाना और युवाओं को सुरक्षित भोजन विकल्पों के बारे में शिक्षित करना अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य के साथ, हमने पूरे प्रदेश में ब्लॉक स्तर पर खाद्य सुरक्षा एवं मिलावट जागरूकता सेमिनार आयोजित करने का निर्णय लिया है।

 

उन्होंने कहा कि इन सेमिनारों के सफल आयोजन की जिम्मेवारी प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों को सौंपी गई है। मंत्री ने सभी संबंधित संस्थानों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि निर्धारित तिथियों के भीतर अपने-अपने ब्लॉक में इन महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए।

 

उन्होंने कहा कि सेमिनार में खाद्य सुरक्षा का महत्वः-दैनिक जीवन में सुरक्षित और पौष्टिक भोजन के महत्व को बताया जाएगा। इसके अलावा

 

खाद्य पदार्थों में मिलावट के सामान्य तरीकेः- विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थों में होने वाली मिलावट और उन्हें पहचानने के तरीके बताए जाएंगे।

 

मंत्री श्री गौरव गौतम ने प्रदेश के सभी नागरिकों, विशेषकर युवाओं से अपील की है कि वे इन सेमिनारों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और खाद्य सुरक्षा एवं मिलावट से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि यह जानकारी न केवल उनके स्वयं के स्वास्थ्य के लिए बल्कि उनके परिवार और समाज के स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players