हरियाणा, चंडीगढ़: गुरुग्राम में टेस्टिंग लैब बनाने की दिशा में आगे बढ़े नगर निगम-राव नरबीर सिंह*

हरियाणा, चंडीगढ़, 9 मई– हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि नगर निगम गुरुग्राम में टेस्टिंग लैब बनाने के कार्य में तेजी लाएं, ताकि सड़क निर्माण में इस्तेमाल होनी वाली इंटरलाकिंग टाइल के नमूनों की सही से जांच की जा सके।

 

मंत्री राव नरबीर सिंह आज गुरुग्राम शहर के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में निगम अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

 

उन्होंने कहा कि शहर में आगामी मॉनसून सीजन में आमजन को जलभराव की समस्या से राहत मिले, इसके लिए प्रशासनिक स्तर धरातल पर गंभीरता से प्रयास अभी से किए जाएं।

 

उन्होंने निगम अधिकारियों से स्टॉर्म वाटर ड्रेन व वार्डों के भीतर सीवरेज सिस्टम की सफाई, निगम एरिया में स्थापित एसटीपी की कार्यकुशलता व जोनवार सफाई व्यवस्था की विस्तृत रिपोर्ट लेने उपरांत कहा कि 15 जून से पहले सभी ड्रेनों और सीवरेज लाइनों की सफाई पूरी कर ली जाए, ताकि मानसून के दौरान जलभराव की समस्या न आए।

 

उन्होंने कहा कि शहर में सफाई कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आवश्यकतानुसार जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।

 

उन्होंने कहा कि सीवर के ढक्कन सही लेवल पर ना होने के चलते बरसात के समय पानी की निकासी नही हो पाती है, जिससे जलभराव की स्थिति बनने के साथ-साथ सड़क को भी नुकसान होता है।

 

मंत्री राव नरबीर सिंह ने स्टॉर्म वॉटर ड्रेन की सफाई कार्य की समीक्षा करते हुए कहा कि निगम में जहां कहीं भी सफाई का काम करवाया जा रहा है। उस काम के पूरा होने के बाद संबंधित क्षेत्र की आरडब्ल्यूए से लिखित सहमति ली जाए। उसके बाद ही संबंधित ठेकेदार को भुगतान किया जाए।

 

उन्होंने कहा कि नगर निगम गुरुग्राम व मानेसर में स्वीपिंग मशीन व सुपर सकर मशीनों की कार्यप्रणाली को दुरुस्त किया जाए।

 

उन्होंने कहा कि निगम अधिकारियों ने 404 रेन वाटर हार्वेस्टिंग की सफाई रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए कहा कि इस संबंध में टेंडर की प्रक्रिया जारी है। 10 जून से पहले सभी स्थानों पे सफाई कार्य पूरा करवा दिया जाएगा। सफाई कार्य की मॉनिटरिंग के लिए एक जेई को 15 रेन वाटर हार्वेस्टिंग साइट्स की जिम्मेदारी दी गई है।

 

बैठक में जानकारी दी गई कि नगर निगम की 15 बड़ी परियोजनाओं का कार्य प्रगति पर है, जिनमें जहाजगढ़ में एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट), दौलताबाद और धनकोट में सिवरेज नेटवर्क, दौलतबाद में सामुदायिक केंद्र, सेक्टर 23 में रोड कार्पेटिंग, सेक्टर 12 व सेक्टर 14 में सामुदायिक केंद्रों का निर्माण कार्य प्रगति कार्य शामिल है।

 

इस मौके पर नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त प्रदीप दहिया व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img