Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा

Post Viral Inflammation: लंबे समय तक खांसी-सिरदर्द नए वायरस नहीं, शरीर में बची सूजन का असर

Post Viral Inflammation: लंबे समय तक खांसी-सिरदर्द नए वायरस नहीं, शरीर में बची सूजन का असर

नई दिल्ली। यदि आपको फ्लू जैसे लक्षण जैसे लगातार सूखी खांसी, सिरदर्द, कान बंद होने का एहसास और थकान लंबे समय तक परेशान कर रहे हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। विशेषज्ञों के अनुसार यह किसी नए वायरस का संकेत नहीं, बल्कि Post Viral Inflammation का असर हो सकता है, जो सामान्य वायरल संक्रमण के बाद शरीर में बची सूजन के कारण होता है।

अमेरिकी चिकित्सक Kunal Sood ने बताया कि यह स्थिति अक्सर वायरल संक्रमण ठीक होने के बाद देखने को मिलती है। इंफ्लूएंजा, आरएसवी, एडेनोवायरस या राइनोवायरस जैसे वायरस से संक्रमण कुछ दिनों में खत्म हो जाता है, लेकिन श्वसन तंत्र में सूजन बनी रह सकती है। यही सूजन लंबे समय तक खांसी और सिरदर्द जैसी समस्याएं बनाए रखती है।

डॉक्टरों के अनुसार इस स्थिति को ‘पोस्ट-वायरल इंफ्लेमेशन’ या ‘पोस्ट-इन्फेक्शियस कफ’ कहा जाता है, जो आमतौर पर 3 से 8 हफ्तों तक रह सकता है। इस दौरान मरीज को बार-बार खांसी, थकान, सिरदर्द और कानों में दबाव जैसी शिकायतें हो सकती हैं। हालांकि यह स्थिति सामान्य मानी जाती है और धीरे-धीरे खुद ठीक हो जाती है।

विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे लक्षणों से घबराने के बजाय सही इलाज और सावधानी जरूरी है। अगर लक्षण ज्यादा गंभीर हो जाएं या लंबे समय तक बने रहें, तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए। समय पर इलाज से इस समस्या को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है और मरीज जल्द स्वस्थ हो सकता है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें