Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा

Faridabad Encounter: फरीदाबाद के IMT क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद 2 बदमाश गिरफ्तार, एक घायल

Faridabad encounter news, IMT encounter Faridabad,

Faridabad Encounter: फरीदाबाद के IMT क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद 2 बदमाश गिरफ्तार, एक घायल

रिपोर्ट: संदीप चौहान

हरियाणा के फरीदाबाद में पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव की टीम ने आईएमटी क्षेत्र में यह कार्रवाई की, जिसमें एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया।

यह कार्रवाई 14 मार्च को थाना सदर बल्लभगढ़ क्षेत्र में हुई दो अलग-अलग फायरिंग की घटनाओं के बाद की गई। आरोपियों ने पहले सेक्टर-68 चंदावली IMT रेड लाइट के पास स्थित एक शराब ठेके पर फायरिंग कर 10 प्रतिशत हिस्सेदारी की मांग की थी। इसके कुछ देर बाद गांव मच्छगर स्थित एक कार्यालय पर भी फायरिंग कर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। इन घटनाओं के बाद ठेका संचालक और कार्यालय मालिक की शिकायत पर पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू की थी।

पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के निर्देश पर मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव, सेक्टर-65 और सेक्टर-85 की संयुक्त टीमों का गठन किया गया। 18 मार्च की रात को क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी सोतई नहर पुल रोड से आईएमटी होते हुए गांव मच्छगर की ओर आ रहे हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आईएमटी क्षेत्र में निर्माणाधीन इंडियन ऑयल भवन के पास नाकाबंदी की। इस दौरान मोटरसाइकिल पर आते हुए आरोपियों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वे भागने लगे। पुलिस ने एक आरोपी मनीष को मौके पर ही पकड़ लिया, जबकि दूसरे आरोपी अनिल उर्फ खान ने भागते हुए पुलिस टीम पर तीन राउंड फायरिंग की।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अनिल के दाहिने पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घायल आरोपी को इलाज के लिए सिविल अस्पताल फरीदाबाद में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। मौके से पुलिस ने एक देसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, तीन खाली खोखे और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी अनिल के खिलाफ पहले से ही लूट, डकैती, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट समेत 12 मामले दर्ज हैं। वह हाल ही में जेल से बाहर आया था। वहीं दूसरा आरोपी मनीष 12वीं कक्षा का छात्र बताया जा रहा है।

फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है और इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा, ‘यमुना के डूब क्षेत्र को साफ करने से भगवान शिव खुश होंगे’, डीडीए द्वारा तोड़फोड़ के खिलाफ याचिका खारिज की

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें