Faridabad Police Review: फरीदाबाद में हरदीप सिंह दून की समीक्षा गोष्ठी में अपराध नियंत्रण और छवि सुधार पर जोर

Faridabad Police Review: फरीदाबाद में हरदीप सिंह दून की समीक्षा गोष्ठी में अपराध नियंत्रण और छवि सुधार पर जोर

रिपोर्ट: संदीप चौहान

फरीदाबाद में 20 मार्च 2026 को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, दूरसंचार हरियाणा हरदीप सिंह दून द्वारा जिला फरीदाबाद में एक व्यापक अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। इस गोष्ठी में पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता, संयुक्त पुलिस आयुक्त राजेश दुग्गल, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय अभिषेक जोरवाल, पुलिस उपायुक्त सेंट्रल उषा, पुलिस उपायुक्त यातायात जयवीर सिंह सहित सभी सहायक पुलिस आयुक्त और सभी थाना प्रबंधक उपस्थित रहे।

गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई करना और पुलिस की छवि में सुधार लाना था। पुलिस उपायुक्त मुख्यालय अभिषेक जोरवाल ने विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, तुलनात्मक अपराध विश्लेषण, नए आपराधिक कानून, नशा मुक्ति अभियान, ट्रैफिक ब्लैक स्पॉट, अधिक अपराध वाले क्षेत्र और अपराधियों का रिकॉर्ड शामिल था।

हरदीप सिंह दून ने गोष्ठी के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि थाना स्तर पर विशेष अभियान चलाकर अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरों की मदद से अपराधियों की पहचान और अपराधों पर अंकुश लगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा सकती है। इसके अलावा, तुलनात्मक अपराध के आधार पर हॉटस्पॉट चिन्हित कर उन्हें भविष्य में अपराध मुक्त बनाना सुनिश्चित किया जाए।

जेल से हाल ही में जमानत पर रिहा होने वाले अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जाए और नए आपराधिक कानूनों पर अनुसंधान अधिकारियों को अधिक प्रशिक्षित किया जाए। नशा को गंभीर खतरा बताते हुए उन्होंने कहा कि अवैध नशा परिवार और समाज के लिए नुकसानदेह है। अतः थाना प्रबंधक अपने क्षेत्रों में नशे से जुड़े व्यक्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करें।

साथ ही, अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वाहन दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उपाय सुनिश्चित करें, अधिक से अधिक उद्घोषित अपराधियों और बेल जंपरों की गिरफ्तारी की जाए और आम जनता के साथ पुलिस का व्यवहार हमेशा सौहार्दपूर्ण और सहयोगी रहे। इस गोष्ठी के माध्यम से फरीदाबाद जिले में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और पुलिस की सकारात्मक छवि को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया।

 

Himachal Pradesh: अनुकंपा नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे 202 पात्र आवेदकों को नए वर्ष का तोहफा, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा फैसला

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img