Cyber Crime Noida: नोएडा की महिला डॉक्टर को साइबर ठगों ने ‘डिजिटली हाउस अरेस्ट’ कर 60 लाख रुपये ठगे

नोएडा की महिला डॉक्टर को साइबर ठगों ने ‘डिजिटली हाउस अरेस्ट’ कर 60 लाख रुपये ठगे

रिपोर्ट: अमर सैनी

डिजिटल दुनिया में बढ़ते अपराध लगातार नए तौर तरीको के साथ सामने आ रहे है है. इसका शिकार नोएडा में रहने वाली महिला डॉक्टर हुई है, जिसे साइबर ठगों ने पॉर्न वीडियो स्कैम में शामिल होने का भय दिखाकर 60 लाख रुपए ठग लिए. इतना ही नहीं इन ठगों ने महिला डॉक्टर को 20 से 22 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट करके रखा. अपने साथ कोई ठगी का एहसास होते ही महिला डॉक्टर ने साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कराया है. जिसकी जांच साइबर क्राइम पुलिस कर रही है.

साइबर अपराध कर लोगों को डर दिखाकर अपने जाल में फसाते हैं. ऐसा ही डर का ताना-बाना साइबर ठगों ने सेक्टर 77 में रहने वाली महिला डॉक्टर पूजा गोयल के इर्द-गिर्द बुना. 13 जुलाई को कॉल कर ठग ने खुद को टेलीफोन रेगुलेटरी ऑफ इंडिया का कर्मचारी बताकर कहा कि उसके मोबाइल से पॉर्न वीडियो भेजे जा रहे है. इसके चलते लेडी डॉक्टर को पॉर्न वीडियो स्कैम में शामिल होने का आरोप लगाते हुए उसके नाम से अरेस्ट वारंट जारी करने की बात कही.

महिला डॉक्टर को स्काइप कॉल पर डरा धमकाकर करीब 20 से 18 घंटे डिजिटल अरेस्ट किया. इसके बाद दहशत में आई महिला डॉक्टर ने 15 जुलाई को 60 लाख रुपए साइबर ठगों के बताए अकाउंट में ट्रांसफर किए. तब महिला डॉक्टर को एहसास हुआ कि इसके साथ ठगी की गई है तो उसने इसकी शिकायत नोएडा की सेक्टर 36 स्थित साइबर थाने में दर्ज कराई.

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img