Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

Agra ‘Jaanata Raja’ Event: आगरा में गूंजा ‘जाणता राजा’ का उद्घोष, कोविंद ने की तारीफ, 200 करोड़ का डिजिटल म्यूजियम घोषित

Agra ‘Jaanata Raja’ Event: आगरा में गूंजा ‘जाणता राजा’ का उद्घोष, कोविंद ने की तारीफ, 200 करोड़ का डिजिटल म्यूजियम घोषित

रिपोर्ट: आकाश जैन

ताज नगरी आगरा में छत्रपति शिवाजी महाराज की अमर गाथा को जीवंत करने वाला ‘जाणता राजा’ महानाट्य का भव्य आयोजन दिव्य प्रेम सेवा मिशन के तत्वावधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद रहे, जिन्होंने शिवाजी महाराज के आदर्शों को आज के भारत के लिए प्रेरणादायक बताया। वहीं, उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने इस अवसर पर शिवाजी महाराज की कैद स्थली पर 200 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक डिजिटल म्यूजियम बनाने की घोषणा की। समारोह के दौरान ‘जय जय भवानी’ और ‘जय शिवाजी’ के उद्घोषों से वातावरण गुंजायमान हो उठा।

मंच पर पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के साथ स्वामी उमाकांतानंद सरस्वती महाराज, प्रोफेसर डीपी सिंह, महेश चतुर्वेदी, राकेश गर्ग और भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे। आयोजन में आगरा और आसपास के 20 जिलों से बड़ी संख्या में राष्ट्रभक्त, छात्र-छात्राएं और सनातन प्रेमी शामिल हुए। लखनऊ में सफल मंचन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अनुरोध पर इस महानाट्य का आगरा में आयोजन किया गया।

दिव्य प्रेम सेवा मिशन के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. आशीष गौतम ने अपने संबोधन में कहा कि आगरा मुगलों की नहीं बल्कि शिवाजी की भूमि है। उन्होंने बताया कि 1666 में औरंगजेब ने शिवाजी महाराज को आगरा में कैद किया था, जहां से वे स्थानीय लोगों की मदद से भाग निकले और 1674 में हिंदवी स्वराज की स्थापना की। उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज नीति, निष्ठा और समानता के प्रतीक थे। संविधान निर्माण समिति में बाबा साहेब अंबेडकर ने भी हिंदवी स्वराज की प्रेरणा को अपनाया। डॉ. गौतम ने अपील की कि सोशल मीडिया के माध्यम से इस महानाट्य का प्रसार करें ताकि प्रयागराज कुंभ की तरह करोड़ों श्रद्धालु इससे जुड़ें।

कार्यक्रम में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि 197.27 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला शिवाजी डिजिटल म्यूजियम मार्च 2026 तक तैयार हो जाएगा। उन्होंने कहा कि आगरा कलेक्टर के खाते में 9.46 करोड़ रुपये की टोकन राशि भेजी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि योगी सरकार के कार्यकाल में आगरा के विकास के लिए 55 योजनाओं पर 512 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं, जिनमें बटेश्वर के 101 शिव मंदिरों का 191 करोड़ से विकास और कैलाश मंदिर के लिए 20 करोड़ रुपये शामिल हैं। जयवीर सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब देश में सबसे अधिक पर्यटकों वाला राज्य बन चुका है।

पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने अपने उद्बोधन में कहा कि ‘जाणता राजा’ शब्द का अर्थ है—जनता का मन जानने वाला शासक। उन्होंने कहा कि उन्होंने इस नाटक को तीन बार देखा—दिल्ली, औरंगाबाद और अब आगरा में। रायगढ़ किले की तुलना उन्होंने योजनाबद्ध शहर चंडीगढ़ से की और शिवाजी महाराज की विनम्रता, शौर्य और मर्यादा को भगवान श्रीराम से जोड़ा। उन्होंने कहा कि 2047 तक विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब शासन पारदर्शी, शिक्षा और स्वास्थ्य सबके लिए समान, और समाज समरस होगा। उन्होंने दिव्य प्रेम सेवा मिशन के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि शिवाजी के आदर्शों से प्रेरणा लेकर आत्मनिर्भर भारत का निर्माण किया जा सकता है।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक महेंद्र जी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया, विधायक डॉ. जीएस धर्मेश, पूर्व मंत्री उदयभान सिंह, अभिनव मौर्य, ललित शर्मा, गोविंद दुबे, राहुल सारस्वत, जयवीर सिंह और कई अन्य विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। आयोजन समिति के अध्यक्ष सीए संजीव माहेश्वरी के नेतृत्व में डॉ. अरविंद, डॉ. सिमरन उपाध्याय, आशीष त्यागी, मनीष अग्रवाल, रीना शर्मा, अनिकेत तोमर, प्रतिभा जिंदल, अवधेश शर्मा, उज्जवल चौहान, सुमित दिवाकर और रजत शर्मा समेत सैकड़ों समाजसेवियों और भाजपा नेताओं ने आयोजन को ऐतिहासिक सफलता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें