Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Faridabad: फरीदाबाद में एक महीने में टूटी करनेरा–भनकपुर सड़क, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

Faridabad road damage, Haryana road issue, poor construction road

Faridabad: फरीदाबाद में एक महीने में टूटी करनेरा–भनकपुर सड़क, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

रिपोर्ट: संदीप चौहान

हरियाणा के फरीदाबाद से विकास कार्यों की पोल खोलती एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां करीब एक महीने पहले बनाई गई करनेरा–भनकपुर सड़क अब पूरी तरह जर्जर हालत में पहुंच गई है। नई बनी सड़क का इतनी जल्दी खराब हो जाना न सिर्फ निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर रहा है, बल्कि स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभाग की कार्यशैली पर भी गंभीर चिंता पैदा कर रहा है।

जानकारी के अनुसार, करनेरा से भनकपुर तक बनाई गई यह सड़क अभी ठीक से उपयोग में भी नहीं आ पाई थी कि इसकी हालत बिगड़ने लगी। सड़क कई जगहों से उखड़ चुकी है और बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह सड़क खतरे से खाली नहीं है, क्योंकि अचानक बने गड्ढों की वजह से दुर्घटना का खतरा लगातार बना हुआ है।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क से रोजाना बड़ी संख्या में लोग गुजरते हैं, लेकिन खराब हालत के कारण आवागमन बेहद कठिन हो गया है। लोगों का आरोप है कि सड़क निर्माण के दौरान घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया, जिसकी वजह से सड़क इतनी जल्दी टूटने लगी। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि अगर निर्माण कार्य में सही गुणवत्ता और मानकों का पालन किया जाता, तो सड़क इतनी जल्दी खराब नहीं होती।

एक ग्रामीण ने नाराजगी जताते हुए कहा कि सड़क को बने अभी करीब एक महीना ही हुआ है, लेकिन जगह-जगह से टूट चुकी है, जिससे आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही इसकी मरम्मत नहीं कराई गई, तो वे प्रशासन से इसकी शिकायत करेंगे और आंदोलन करने पर भी मजबूर हो सकते हैं।

इस मामले ने स्थानीय प्रशासन और निर्माण एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इतनी कम समय में सड़क का टूट जाना यह दर्शाता है कि निर्माण कार्य में कहीं न कहीं गंभीर लापरवाही बरती गई है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस पर क्या कार्रवाई करता है और कब तक इस सड़क की मरम्मत कराई जाती है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

Himachal Pradesh: अनुकंपा नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे 202 पात्र आवेदकों को नए वर्ष का तोहफा, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा फैसला

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें