ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की टीम अमेरिका के लाउडन काउंटी शहर का दौरा करेगी

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की टीम अक्टूबर में अमेरिका के लाउडन काउंटी शहर का दौरा करेगी। इससे ग्रेटर नोएडा में आर्थिक, व्यापारिक, शैक्षणिक और पर्यावरण क्षेत्र में निवेश के बेहतर रास्ते खुलेंगे। इसके लिए 11 मार्च को एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार और अमेरिका के वर्जीनिया स्थित लाउडन काउंटी शहर के आर्थिक विकास विभाग के कार्यकारी निदेशक बडी राइजर के. ने एमओयू पर ऑनलाइन हस्ताक्षर किए।

इसके बाद अब ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की टीम अमेरिका के इस शहर का दौरा करने जा रही है, ताकि एमओयू के अनुसार परियोजनाओं को जमीनी स्तर पर क्रियान्वित किया जा सके। इससे दोनों शहरों के बीच शिक्षा, व्यापार, संस्कृति, बायोटेक, कृषि, फार्मास्यूटिकल, सूचना एवं प्रौद्योगिकी आदि का सीधा आदान-प्रदान हो सकेगा। एक-दूसरे के प्रतिनिधि दोनों शहरों में जाकर अध्ययन कर सकेंगे। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर, सड़क अवसंरचना, मेट्रो कनेक्टिविटी, एक्सप्रेसवे, हरियाली, बड़ी कंपनियों, शैक्षणिक संस्थानों, डेटा सेंटर हब, आईआईआईटीजीएनएल, मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक्स हब और मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट हब आदि के बारे में भी प्रेजेंटेशन के माध्यम से जानकारी देगा।

Hot this week

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Topics

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img