ओमेक्स बिल्डहोम की 9262 वर्गमीटर जमीन सील

अमर सैनी

नोएडा।फ्लैट खरीद चुके बायर्स के पक्ष में रजिस्ट्री ना करने और अमिताभ कांत समिति की सिफारिश के तहत कुल बकाया का 25 प्रतिशत जमा ना करने पर नोएडा प्राधिकरण ने बड़ा एक्शन लिया है। प्राधिकरण ने ओमेक्स बिल्डहोम प्राइवेट लिमिटेड की खाली पड़ी और अनसोल्ड 9262.625 वर्गमीटर जमीन को सील कर दिया है। इस जमीन को नीलाम किया जाएगा। इससे मिलने वाले पैसों से प्राधिकरण की बकाया धनराशि की भरपाई होगी और बायर्स की रजिस्ट्री का रास्ता साफ किया जाएगा।

नोएडा प्राधिकरण सीईओ डा लोकेश एम ने बताया कि सेक्टर-93बी में जीएच-1, 2 और 3 का आवंटन 3 अक्टूबर 2006 को ओमेक्स बिल्डहोम प्राइवेट लिमिटेड के नाम किया गया था। 29 जून को बिल्डर के नाम लीज डीड की गई और भूखंड पर भौतिक रूप से कब्जा दे दिया गया। शासन ने बिल्डरों पर बकाया धनराशि को जमा करने के लिए 21 दिसंबर 2023 को अमिताभ कांत समिति की सिफारिशों को लागू किया था। जिसमें बिल्डरों को कोविड का जीरो पीरियड का लाभ दिया गया। साथ ही कुल बकाया का 25 प्रतिशत जमा करने को कहा गया। ताकि बायर्स की रजिस्ट्री कराई जा सके। लगातार संपर्क किए जाने के बावजूद बिल्डर की तरफ से मनमानी बरती गई। प्राधिकरण और शासन के निर्देशों को उल्लंघन किया गया। इसके बाद प्राधिकरण ने शुक्रवार को यह कार्रवाई की है, जिससे बायर्स के हितों को सुरक्षित किया जा सके।

सहमति देने के बाद मुकर गया बिल्डर
अमिताभ कांत समिति की सिफारिशों के अनुसार बिल्डर ने नोएडा प्राधिकरण को सहमति दी। बिल्डर का कुल बकाया 457.81 करोड़ है। इसमें से 25 प्रतिशत धनराशि के रूप में 114.15 करोड रुपये बिल्डर को नोएडा प्राधिकरण में जमा करने थे, लेकिन उसने यह पैसा जमा नहीं किया। कई बार नोटिस जारी किया गया । बिल्डर व उसके प्रतिनिधियों को बैठक में बुलाया गया, लेकिन बिल्डर न तो बैठक में आया और न ही नोटिस का जवाब दिया। ऐसे में प्राधिकरण ने अनसोल्ड प्लाट को सील कर दिया है।

Hot this week

New Delhi : शीतकालीन सत्र से पहले विदेश दौरे पर उठे सवाल, तीन बड़े बिलों पर टिकी नजर

New Delhi (अमित धर द्विवेदी) : संसद के आगामी शीतकालीन...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img