Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

Uttar Pradesh : बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए हापुड़ डीएम-एसपी ने की बैठक

Hapur : हापुड़ में आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने सभी जनपदीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां समय से पूरी कर ली जाए।

प्रशासनिक व्यवस्थाओं के तहत अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सभी समुदायों के धर्मगुरुओं एवं संभ्रांत नागरिकों के साथ शांति समिति की बैठक कर सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। कुर्बानी केवल पूर्व निर्धारित एवं चिन्हित स्थलों पर ही की जाएगी। खुले स्थान, सड़क या सार्वजनिक जगह पर कुर्बानी पूर्णतः प्रतिबंधित है। नगर पालिका परिषद हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर एवं पिलखुवा को कुर्बानी के बाद अवशेषों के तत्काल निस्तारण के लिए विशेष टीम गठित करने के निर्देश दिए गए हैं।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी थाना क्षेत्रों में संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में निरंतर गश्त की जाएगी। गोवंशीय पशुओं की कुर्बानी पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने पर्व के दिन विद्युत विभाग को निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि सभी लोग आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए बकरीद का त्योहार मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत कंट्रोल रूम नंबर 0122-2304834 या डायल 112 पर दें।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें