Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

अब बिजली मीटर बदलने पर नहीं देना होगा कोई शुल्क

जिले में बिजली उपभोक्ताओं को मीटर बदलने पर कोई शुल्क नहीं देना पड़ता था।
जिले में बिजली उपभोक्ताओं को मीटर बदलने पर कोई शुल्क नहीं देना पड़ता था।

अमर सैनी

नोएडा। जिले में बिजली उपभोक्ताओं को मीटर बदलने पर कोई शुल्क नहीं देना पड़ता था। इसका खर्च राज्य सरकार और केंद्र सरकार वहन करेगी। उपभोक्ताओं की आपत्ति के बाद मीटर की कीमत नहीं वसूलने का निर्णय लिया गया है।इससे जिले के ढाई लाख से अधिक उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा।

जिले में घरेलू और व्यावसायिक श्रेणी के सभी कनेक्शन के उपभोक्ताओं के यहां अभी भी सामान्य मीटर लगे हुए हैं। सभी उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाने की तैयारी बिजली निगम की ओर से की जा रही है। अभी सरकारी दफ्तरों में मीटर लगाने का काम शुरू हो गया है। इसके बाद ग्रामीण क्षेत्र के अन्य उपभोक्ताओं के यहां मीटर लगाने का काम शुरू किया जाएगा। सिंगल फेज और डबल फेज कनेक्शन के उपभोक्ताओं से मीटर की कीमत वसूलने पर चर्चा हुई। इसकी कीमत उपभोक्ताओं के बिल में जोड़ने की योजना थी, जिस पर उपभोक्ताओं ने आपत्ति जतानी शुरू कर दी। उपभोक्ताओं का तर्क था कि बिजली निगम अपनी मर्जी से मीटर बदल रहा है। उपभोक्ताओं की मांग पर मीटर नहीं बदले जा रहे हैं। ऐसे में उपभोक्ता इन मीटर की कीमत क्यों चुकाएं? इन मीटरों की कीमत का बोझ उपभोक्ताओं पर डालना गलत है। उपभोक्ताओं की आपत्ति के बाद मामला विद्युत निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के माध्यम से शासन तक पहुंचा। विद्युत निगम के अधिकारियों के अनुसार अब उपभोक्ताओं को मीटर की कीमत नहीं चुकानी पड़ेगी। सभी उपभोक्ताओं के यहां निशुल्क मीटर लगाए जाएंगे। विद्युत निगम के अधिकारियों के अनुसार मीटर की कीमत का 60 फीसदी हिस्सा राज्य सरकार और बाकी 40 फीसदी हिस्सा केंद्र सरकार वहन करेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में सितंबर माह में स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *