उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा में दिनदहाड़े मनी एक्सचेंजर की हत्या करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। सेक्टर 24 कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर 12 में दिनदहाड़े हुई मनी एक्सचेंजर ओमपाल सिंह की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाशों को काबू किया है। दोनों बदमाशों के दोनों पैर में गोली लगी है। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल बदमाशों की पहचान आकाश और मुकुल के रूप में हुई है।

पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से भारतीय मुद्रा के अलावा विदेशी मुद्रा, पिस्टल व मोटी रकम बरामद की है। बदमाश फिर से नोएडा में घटना को अंजाम देने के इरादे से आए थे। इस दौरान उनकी पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस मुठभेड़ में बदमाशों के दोनों पैर में गोली लगी है। महज 72 घंटे के अंदर घटना का पर्दाफाश कर पुलिस ने यह सफलता हासिल की है। घटना को अंजाम देने वाले दोनों बदमाशों ने पहले मनी एक्सचेंजर ओमपाल सिंह से दोस्ती की। उसके बाद उसको मिलने के बहाने बुलाया था। किराए का कमरा लेने के बाद दोनों ने घटना को अंजाम दिया और मनी एक्सचेंजर के 10 लाख रुपए लेकर फरार हो गए थे।

पॉश सेक्टर में सिर में मारी थी गोली

बदमाशों ने मनी एक्सचेंजर की हत्या की घटना को पॉश सेक्टर 12 में दिनदहाड़े अंजाम दिया था। जब उसने विरोध किया तो बदमाशों ने उसके सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश स्कूटी मौके पर ही छोड़कर भाग गए थे। बरामद स्कूटी दिल्ली से चोरी की गई थी।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img