Greater Noida Murder: प्रेमिका से बातचीत के विवाद में युवक की ब्लेड से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Greater Noida Murder: प्रेमिका से बातचीत के विवाद में युवक की ब्लेड से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के कासना थाना क्षेत्र में एक महिला को लेकर हुए विवाद में 32 वर्षीय युवक की ब्लेड से हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपनी पूर्व प्रेमिका से मृतक की बढ़ती बातचीत से नाराज होकर वारदात को अंजाम दिया। घटना के दौरान आरोपी भी घायल हो गया, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस के मुताबिक बरेली निवासी सुरेश सिरसा गांव में किराए पर रहता था और कासना औद्योगिक क्षेत्र की एक कंपनी में नौकरी करता था। उसी कंपनी में रबूपुरा निवासी नरेश और बुलंदशहर की रहने वाली एक महिला भी कार्यरत थी। महिला पहले नरेश के संपर्क में थी, लेकिन पिछले कुछ समय से उसकी बातचीत सुरेश से होने लगी थी।

जांच में सामने आया कि गुरुवार रात सुरेश और नरेश सिरसा गोल चक्कर के पास मिले, जहां दोनों ने कथित तौर पर बीयर भी पी। इसी दौरान महिला को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। आरोप है कि नरेश ने कपड़े काटने वाले ब्लेड से सुरेश पर कई वार कर दिए। छीना-झपटी के दौरान आरोपी भी घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस दोनों को अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने सुरेश को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार तीनों ही शादीशुदा हैं। महिला अपने पति से अलग होकर दो बच्चों के साथ सिरसा गांव में किराए पर रह रही थी। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Hot this week

Hapur News : हापुड़ में सपा के पीडीए अभियान के प्रभारी लखन सिंह पाल ने की पंचायत

Hapur News : समाजवादी पार्टी के पीडीए कार्यक्रम प्रभारी...

Topics

Hapur News : हापुड़ में सपा के पीडीए अभियान के प्रभारी लखन सिंह पाल ने की पंचायत

Hapur News : समाजवादी पार्टी के पीडीए कार्यक्रम प्रभारी...

WCEF 2026: WCEF-2026 के प्री-इवेंट में ई-वेस्ट सर्कुलरिटी और EPR पर वेबिनार आयोजित

WCEF 2026: WCEF-2026 के प्री-इवेंट में ई-वेस्ट सर्कुलरिटी और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img