UP RERA: यूपी रेरा ने 15 नई रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी, 4826 करोड़ का होगा निवेश

UP RERA: यूपी रेरा ने 15 नई रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी, 4826 करोड़ का होगा निवेश

नोएडा। यूपी रेरा ने राज्य के आठ जिलों की 15 नई रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी प्रदान की है। इन परियोजनाओं में करीब 4,826.31 करोड़ रुपये का निवेश होगा और 5,303 आवासीय एवं व्यावसायिक इकाइयों का विकास किया जाएगा। यह निर्णय यूपी रेरा की 206वीं बैठक में अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी की अध्यक्षता में लिया गया।

निवेश और विकसित होने वाली इकाइयों के मामले में गौतमबुद्ध नगर पहले स्थान पर रहा। जिले की तीन परियोजनाओं को मंजूरी मिली है, जिनमें लगभग 3,275.70 करोड़ रुपये का निवेश होगा। इन परियोजनाओं के तहत 2,565 आवासीय एवं व्यावसायिक इकाइयों का निर्माण किया जाएगा। इनमें एक आवासीय, एक व्यावसायिक और एक मिश्रित श्रेणी की परियोजना शामिल है।

लखनऊ दूसरे स्थान पर रहा, जहां चार आवासीय परियोजनाओं को मंजूरी मिली है। इन परियोजनाओं में लगभग 562.96 करोड़ रुपये का निवेश होगा और 1,276 फ्लैट, विला एवं प्लॉट विकसित किए जाएंगे।

इसके अलावा गाजियाबाद में 557.40 करोड़ रुपये के निवेश से तीन परियोजनाओं में 636 आवासीय एवं व्यावसायिक इकाइयों का विकास होगा। वाराणसी में 275.84 करोड़ रुपये की परियोजना के तहत 236 आवासीय इकाइयां बनाई जाएंगी।

प्रयागराज, अलीगढ़, बागपत और बुलंदशहर में भी नई परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि इन परियोजनाओं से रियल एस्टेट क्षेत्र को गति मिलेगी और प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

Hot this week

Hapur News : हापुड़ में सपा के पीडीए अभियान के प्रभारी लखन सिंह पाल ने की पंचायत

Hapur News : समाजवादी पार्टी के पीडीए कार्यक्रम प्रभारी...

Topics

Hapur News : हापुड़ में सपा के पीडीए अभियान के प्रभारी लखन सिंह पाल ने की पंचायत

Hapur News : समाजवादी पार्टी के पीडीए कार्यक्रम प्रभारी...

WCEF 2026: WCEF-2026 के प्री-इवेंट में ई-वेस्ट सर्कुलरिटी और EPR पर वेबिनार आयोजित

WCEF 2026: WCEF-2026 के प्री-इवेंट में ई-वेस्ट सर्कुलरिटी और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img