Hapur News : युवा उद्यमी सचिन सिंघल ने राज्य मंत्री केपी मलिक का किया भव्य स्वागत, व्यापार और विकास पर हुई चर्चा

Hapur News : उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री एवं जिला प्रभारी केपी मलिक तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हापुड़ पहुंचे। उनके आगमन पर भाजपा जिला महामंत्री कपिल एसएम और युवा उद्यमी सचिन सिंघल ने शाल एवं बुके भेंटकर उनका स्वागत किया।

कार्यक्रम के उपरांत मंत्री केपी मलिक दिल्ली रोड स्थित प्रतिष्ठान बीकानेर पहुंचे। यहां उन्होंने युवा उद्यमी सचिन सिंघल से जिले के विकास और व्यापारियों से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से बातचीत की। मंत्री ने व्यापारिक गतिविधियों में आ रही परेशानियों की जानकारी ली और उनके समाधान को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार व्यापार को बढ़ावा देने के साथ-साथ व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखकर लगातार काम कर रही है। बैठक में जिले में विकास कार्यों को गति देने और व्यापार के लिए अनुकूल माहौल तैयार करने पर भी विचार-विमर्श हुआ।

भाजपा जिला महामंत्री कपिल एसएम से बातचीत में मंत्री केपी मलिक ने प्रदेश सरकार द्वारा आमजन और व्यापारियों के लिए चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सरकार की योजनाओं की जानकारी प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाई जाए ताकि कोई भी जरूरतमंद सरकारी सुविधाओं से वंचित न रहे। मंत्री ने जिला प्रशासन के माध्यम से भी अधिक से अधिक लोगों और व्यापारियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन और पात्र लाभार्थियों तक उनका लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।

इस दौरान जिला महामंत्री श्यामेंद्र त्यागी, सांसद प्रतिनिधि अशोक बबली, पूर्व जिला महामंत्री मोहन सिंह, जिला कोषाध्यक्ष अंशुल मित्तल, हितेश मोदी, अमित शर्मा, मुदित, नितिन पाराशर, आशीष मित्तल, मधुर कंसल, शिवम चौहान सहित अन्य पदाधिकारी और सम्मानित अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में मंत्री केपी मलिक ने संबंधित अधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जनसमस्याओं के समाधान के लिए सक्रियता से कार्य करने के निर्देश दिए।

Hot this week

Hapur News : हापुड़ में सपा के पीडीए अभियान के प्रभारी लखन सिंह पाल ने की पंचायत

Hapur News : समाजवादी पार्टी के पीडीए कार्यक्रम प्रभारी...

Topics

Hapur News : हापुड़ में सपा के पीडीए अभियान के प्रभारी लखन सिंह पाल ने की पंचायत

Hapur News : समाजवादी पार्टी के पीडीए कार्यक्रम प्रभारी...

WCEF 2026: WCEF-2026 के प्री-इवेंट में ई-वेस्ट सर्कुलरिटी और EPR पर वेबिनार आयोजित

WCEF 2026: WCEF-2026 के प्री-इवेंट में ई-वेस्ट सर्कुलरिटी और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img