Noida Crime: दिल्ली ANTF की बड़ी कार्रवाई, 79 लाख की नशीली दवाएं जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Noida Crime: दिल्ली ANTF की बड़ी कार्रवाई, 79 लाख की नशीली दवाएं जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
नोएडा। दिल्ली पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने नोएडा में अवैध रूप से संचालित एक गोदाम पर छापा मारकर करीब 79.94 लाख रुपये मूल्य की ट्रामाडोल और अल्प्राजोलम युक्त मादक दवाएं बरामद की हैं। कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
यह कार्रवाई 23 और 24 जुलाई को की गई। पुलिस के अनुसार गोदाम में भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं अवैध तरीके से रखी गई थीं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिव नारायण झा और अमन शर्मा के रूप में हुई है। शिव नारायण झा ग्रेटर नोएडा एक्सटेंशन के निराला ग्रीनशायर का निवासी है, जबकि अमन शर्मा ग्रेटर नोएडा वेस्ट के विहान विला फेज-1 में रहता है।
एएनटीएफ अधिकारियों ने बताया कि तीन प्रकार की दवाओं के नमूने जांच के लिए सुरक्षित किए गए हैं। प्रयोगशाला रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है कि प्रतिबंधित दवाओं की सप्लाई कहां से हो रही थी और इन्हें किन क्षेत्रों में भेजा जा रहा था।




